अगर आप सरकारी गारंटी के साथ करोड़पति (Crorepati) बनना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस (Post Office) की पीपीएफ (PPF) स्कीम सबसे अच्छी हो सकती है।
नई दिल्ली। लोगों को लगता है कि करोड़पति (Crorepati) बनना काफी कठिन काम है, लेकिन वास्तव में ऐसा है नहीं। पोस्ट ऑफिस (Post Office) की कई जमा योजनाओं में से अगर एक का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो गारंटी के साथ आसानी से करोड़पति (Crorepati) बना जा सकता है। देश में पोस्ट ऑफिस (Post Office) ही अकेली ऐसी जगह है जहां जमा पैसे की गारंटी भारत सरकार (Government guarantees on deposit money in post office) देती है। ऐसी गारंटी बैंक (bank) में जमा पैसे पर भी नहीं मिलती है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस (post office) की यह स्कीम इनकम टैक्स (income tax) से राहत भी देती है, जिसका फायदा भी इस स्कीम में जमा करते उठाया जा सकता है।

जानें कौन सी ये जमा योजना
पोस्ट ऑफिस में पीपीएफ (PPF) अकाउंट खोलकर यह जमा योजना में निवेश शुरू किया जा सकता है। पीपीएफ (PPF) अकाउंट 15 साल के लिए खुलता है। यह देश के पोस्ट आफिस (Post Office) से लेकर बैंकों (Bank) की चुनी हुई शाखाओं में खुलवाया जा सकता है। पीपीएफ (PPF) अकाउंट में साल में एक बार और अधिकतम 12 बार पैसा जमा किया जा सकता है। साल में एक बार में न्यूनतम 500 रुपये का निवेश और साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। पीपीएफ (PPF) अकाउंट में ब्याज दरें सरकार समय-समय पर तय करती है। इस समय पीपीएफ (PPF) पर 8 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
कैसे उठाएं पीपीएफ (PPF) अकाउंट का पूरा फायदा
पीपीएफ (PPF) अकाउंट में हर साल 1.5 लाख रुपये तक का निवेश (investment) किया जा सकता है। इस पैसे को अगर महीने के हिसाब से देखा जाए तो यह 12500 रुपये महीना होता है। अगर कोई व्यक्ति इस अकाउंट में हर माह 12500 रुपये का निवेश 15 साल तक करें तो 15 साल में यह करीब 43 लाख रुपये हो जाएगा।
ये है पीपीएफ (PPF) अकाउंट में निवेश का पूरा गणित
-हर माह करें 12500 रुपये का पीपीएफ (PPF) में निवेश
-15 साल तक जारी रखें यह निवेश
-अभी मिल रहा है 8 फीसदी ब्याज
-15 साल में तैयार हो जाएगा 43 लाख रुपये का फंड
इस 43 लाख रुपये का ऐसे निवेश करें
इस तैयार हुए 43 लाख रुपये के फंड का समझदारी से पोस्ट ऑफिस (Post Office) में ही फिर से निवेश करें। इस बार पोस्ट ऑफिस (Post Office) की टाइम डिपाजिट (Post Office Time Deposit Account) (TD) में निवेश करें। पोस्ट ऑफिस में 1 से लेकर 5 साल तक के लिए पैसा FD की तरह जमा हो सकता है। पोस्ट ऑफिस टीडी पर 5 साल के लिए इस समय 7.8 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस ब्याज दर से 43 लाख रुपये का निवेश 5 साल में 62.59 लाख रुपये का बन जाएगा। इसके बाद अगर इस 62.59 लाख रुपये का फिर से 5 साल के लिए टाइम डिपाजिट (Post Office Time Deposit Account) (TD) में निवेश कर दिया जाए तो यह फंड 91.13 लाख रुपये यानी करीब एक करोड़ रुपये हो जाएगा। इस प्रकार आप करोड़पति (Crorepati) हो जाएंगे।
निवेशक कहां करते हैं गलती
ज्यादातर लोग पीपीएफ (PPF) में इनकम टैक्स (Income Tax) बचाने के लिए जितनी जरूरत हो उतना ही निवेश करते हैं। जानकारों की राय में यह तरीका ठीक नहीं है। यह अकाउंट कंपाउंडिड रिटर्न देता है, इसके चलते यहां पर प्रभावी ब्याज दर थोड़ा ज्यादा हो जाती है। यह अन्य बचत योजनाओं से काफी अलग बचत योजना है, इसलिए इसमें लोगों को साल में 1.5 लाख रुपये जमा करके अधिकतम फायदा उठाना चाहिए। इसके अलावा कई लोग इस अकाउंट से बीच में पैसे निकाल लेते हैं। जानकारों की राय में अगर बहुत ज्यादा जरूरत न हो तो पीपीएफ (PPF) से पैसे निकालने से बचना चाहिए। अगर इन बातों पर ध्यान देंगे तो आपके करोड़पति (Crorepati) बनने के चांस बढ़ जाएंगे।
पीपीएफ (PPF) के बारे में अन्य जानकारी
पीपीएफ (PPF) अकाउंट 100 रुपये से खोला जा सकता है।। लेकिन बाद में इसमें हर साल न्यूनतम 500 रुपये जमा करना जरूरी है। यह अकाउंट सिंगल नाम से खोला जा सकता है, और इसमें नॉमिनी बनाया जा सकता है। यह अकाउंट पोस्ट ऑफिस (Post Office) से बैंक (bank) और बैंक से पोस्ट ऑफिस (Post Office) में ट्रांसफर कराया जा सकता है। इसके अलावा यह एक बैंक से दूसरे बैंक में भी ट्रांसफर हो सकता है। इस अकाउंट में जमा पैसे पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट मिलती है। यह अकाउंट बीच में बंद नहीं किया जा सकता है, लेकिन 7वें साल के बाद से इसमें पैसा निकालने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस अकाउंट में जमा के अगेंस्ट में लोन भी लिया जा सकता है। यह सुविधा खाता शुरू होने के तीसरे साल से मिलती है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?



Click it and Unblock the Notifications
