जिनके पास मौजूदा पते का एड्रेस प्रूफ (Address proof) नहीं है, ऐसे लोग भी आधार कार्ड (Aadhar Card) में अपना पता बदलवा सकते हैं।
नई दिल्ली: जिनके पास मौजूदा पते का एड्रेस प्रूफ (Address proof) नहीं है, ऐसे लोग भी आधार कार्ड (Aadhar Card) में अपना पता बदलवा सकते हैं। जी हां किराए पर रहने वाले, एक शहर से दूसरे शहर में जाने वाले लोगों को भी अब आधार में पता बदलवाने में दिक्कत नहीं होगी। आधार जारी करने वाली अथॉरिटी UIDAI बिना प्रूफ ऑनलाइन एड्रेस अपडेशन (Online Address Updation) की सुविधा देती है। यह प्रोसेस आधार वैलिडेशन लेटर (Aadhar validation letter) के जरिए पूरी होती है। इस बात की भी जानकारी दें कि अगर आप आधार में दर्ज अपनी जन्मतिथि में बदलाव करना चाहते हैं तो नजदीकी आधार केन्द्र (Aadhar center) पर जाकर कर सकते हैं। जबकि, दूसरी बार जन्मतिथि अपडेट कराने के लिए आपको यूआईडीएआई (UIDAI) के क्षेत्रीय कार्यालय (Regional office) जाना होगा।
बिना पते के प्रमाण के साथ आधार कार्ड को अपडेट (Aadhar card update) करने की प्रक्रिया इस प्रकार है।
आधार कार्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले uidai.gov.in पर जाएं।
- माई आधार (My Aadhar) के अपडेट सेक्शन में दिए गए Request for Address Validation Letter पर क्लिक करें।
- इसके बाद अगले पेज में आधार नंबर और कैप्चा कोड एंटर करें। Send OTP या Enter TOTP बटन पर क्लिक करके वन टाइम पासवर्ड जेनरेट करें।
- यह OTP आपके आधार मे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (Registered Mobile Number) पर आएगा। OTP दर्ज करें और लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद किसी पहचान वाले (Verifier) का आधार नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। इस पहचान वाले व्यक्ति के आधार में वही एड्रेस होना चाहिए, जो आप अपने आधार में दर्ज करवाना चाहते हैं।
- इसके बाद एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (Service request number) आएगा। साथ ही वेरिफायर के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (Registered Mobile Number of Verifier) पर एक OTP और लिंक भेजा जाएगा।
- अब वेरिफायर (Verifier)को उस लिंक पर क्लिक करके आपके आधार का एड्रेस अपडेट (Address update) करने के लिए अपनी सहमति देनी होगी।
- वेरिफायर (verifier) की सहमति के बाद आपके मोबाइल पर इस एक कंफर्मेशन मैसेज (confirmation message) आएगा।
- एक बार फिर से uidai.gov.in पर माई आधार के Update Address Online पर जाएं।
- अब अपने सर्विस रिक्वेस्ट नंबर या आधार नंबर और OTP का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद आधार धारक एड्रेस का प्रीव्यू देख सकता है। जरूरत होने पर लोकल लैंग्वेज में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद एड्रेस वैलिडेशन रिक्वेस्ट को सबमिट करना होगा।
- पूरी प्रोसेस कंप्लीट करने के बाद पोस्ट द्वारा एक एड्रेस वेरिफिकेशन लेटर वेरिफायर के एड्रेस पर भेजा जाएगा। इस लेटर में एक सीक्रेट कोड दिया होगा।
एड्रेस प्रूफ के साथ Aadhaar में एड्रेस अपडेशन के तरीके
- https://uidai.gov.in/ पर माई आधार में आधार अपडेट रिक्वेस्ट (Aadhar update request) ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- नए पेज (New page) में आधार नंबर (Aadhar number) और कैप्चा कोड डालें। अब आपके आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (Registered mobile number) पर एक OTP आएगा।
- OTP डालने के बाद एक नया पेज खुलेगा, इसमें आपको एड्रेस ऑप्शन (Address option) चुनना है।
- अब एक फॉर्म फॉर्मेट वाले पेज आएगा, इसमें आपको नए एड्रेस को लेकर डिटेल्स फिल करनी हैं।
- प्रोसेस पूरी होने पर एक URN यानी यूनीक रिक्वेस्ट नंबर जनरेट (Unique Request Number Generated) होगा। इसके जरिए आप रिक्वेस्ट का स्टेटस चेक कर सकते हैं। लिंक https://ssup.uidai.gov.in/web/guest/check-status
- अब एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करें। एकनॉलेजमेंट स्लिप की कॉपी डाउनलोड कर लें।
- सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट या आधार सेंटर (Aadhar center) से आधार अपडेशन या करेक्शन फॉर्म (Correction form) लेना होगा। जानकारी दें कि यह फॉर्म वेबसाइट के डाउनलोड सेक्शन में मिलेगा।
- अपडेशन के संबंधित सभी जरुरी डिटेल्स (important details) भरकर सेंटर पर संबंधित व्यक्ति को देना होगा। साथ ही फॉर्म पर आपको जिस डिटेल को अपडेट करवाना चाहते हैं उसका उल्लेख करना होगा।
- बता दें कि आधार कार्ड की फोटोकॉपी समेत पैन कार्ड, वोटर कार्ड या पासपोर्ट की फोटोकॉपी देनी होगी।
- वहीं आधार सेंटर पर जाकर आप नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फोटो व बायोमेट्रिक डिटेल्स (फिंगर प्रिन्ट व आंख की पुतली की इमेज) अपडेट करवा सकते हैं।
- पोस्ट आधार अपडेशन फॉर्म (Post aadhar updation Form) भेजने के लिए आपको केवल रेगुलर इंडिया पोस्ट (Regular India post) का इस्तेमाल करना होगा।
- फॉर्म में आपको जिस डिटेल को अपडेट करना है उसे सिलेक्ट कर आधार नंबर (Aadhar number) डालना होगा। साथ ही बाकी की जरूरी जानकारियों को निर्धारित जगह में फॉर्म (Form) पर दिए निर्देशों के अनुसार भरना होगा।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसे फॉर्म में दिए गए निर्धारित पते पर भेजना होगा।
आधार सेंटर से अपडेशन
अगर आप पोस्ट के जरिए अपडेट करना चाहते हैं तो इस तरह करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications