नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) ने अपने टर्म प्लान पर प्रीमियम (premium) में भारी छूट देने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि वह एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan) पर कुल मिलाकर 22 फीसदी तक की प्रीमियम (premium) में छूट देगी। एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan) को 18 से 60 साल तक की उम्र को कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है। अगर कोई 1 करोड़ रुपये का एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan) लेता है, तो इस छूट के बाद नॉन स्मोकर को करीब 16 हजार रुपये का प्रीमियम (premium) देना होगा। अगर किसी को इनकम टैक्स (income tax) बचाना हो तो इस इस बीमा प्लान (Insurance plan) में 31 मार्च के पहले निवेश करके बचाया जा सकता है।

किन लोगों को मिलेगा प्रीमियम में छूट का फायदा
एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan) में प्रीमियम (premium) में छूट का फायदा सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो यह प्लान ऑनलाइन (Online term plan) खरीदेंगे। जिस वर्ष में एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan) प्लान खरीदा जाएगा उस वर्ष में एलआईसी (LIC) 8 फीसदी की छूट प्रीमियम पर देगी। उसके बाद के वर्षों में अगर पॉलिसी लेने वाला ऑनलाइन पेमेंट करता है तो उसे क्रमश 6 फीसदी, 4 फीसदी और उसके बाद के दो वर्षों में 2-2 फीसदी की छूट प्रीमियम (premium) पर दी जाएगी। इस प्रकार एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan) लेने वालों को कुल मिलाकर 22 फीसदी तक की प्रीमियम पर छूट मिल सकती है। हालांकि एलआईसी (LIC) ने एक और शर्त रखी है कि यह छूट एक साल में 3000 रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती है। यानी अगर पहले साल में प्रीमियम 8 फीसदी के हिसाब से छूट 5000 रुपये हो रही होगी तो भी अधिकतम छूट 3000 रुपये तक की ही मिलेगी।
छूट के बाद कितना देनी होगी प्रीमियम (lic premium)
अगर कोई 30 साल का व्यक्ति 30 साल के लिए एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan) लेता है तो 50 लाख रुपये और 1 करोड़ रुपये के टर्म प्लान के लिए 8 फीसदी की छूट के साथ उनका प्रीमियम (premium) इस प्रकार होगा।
-50 लाख रुपये का एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan) लेने पर जहां Aggregator कैटेगरी के लिए 10,835 रुपये का प्रीमियम (lic premium) देना होगा, वहीं नॉन स्मोकर (Non Smoker) कैटेगरी के लिए प्रीमियम 8,030 रुपये होगा।
-1 करोड़ रुपये का एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan) लेने के लिए जहां Aggregator Category के व्यक्ति को 21,670 रुपये का प्रीमियम (premium) देना होगा, वहीं नॉन स्मोकर (Non Smoker Category) के लिए 16,060 रुपये का प्रीमियम देना होगा।
एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan) के लिए जरूरी दस्तावेज
आयु प्रमाण पत्र (Age certificate) : जन्म प्रमाण पत्र या मैट्रिक प्रमाण पत्र
पहचान के लिए दस्तावेज (Documents for identification) : पेन, आधार, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट
पते का प्रमाण पत्र (proof of address) : पासपोर्ट, आधार, बिजली का बिल, गैस का बिल, किराएदारी का एग्रीमेंट
आय प्रमाणपत्र (income certificate) : आईटीआर, आय विवरण का स्रोत, नियोक्ता का प्रमाणपत्र
मेडिकल प्रमाण पत्र (Medical certificate) : अगर लागू होगा तो कंपनी मांगेगी
एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan) की खासियतें
- यह ऑनलाइन टर्म प्लान (Online term plan) है, इसलिए आप इसे ऑनलाइन ही खरीद सकते हैं।
- इस प्लान में दो कैटिगरी हैं : पहली है एग्रिगेट लाइव। आप स्मोकर हों या नॉन स्मोकर आप इसे ले सकते हैं। दूसरा प्लान है नॉन स्मोकर लाइव।
- इन प्लान में मैच्योरिटी बेनिफिट (Maturity Benefit) कुछ भी नहीं है।
- अधिकतम बीमा कवर (Maximum insurance cover) की कोई सीमा नहीं है।
- एंट्री की कम से कम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 60 साल है।
- बीमा पॉलिसी (insurance policy) की कम से कम टर्म 10 साल है और अधिकतम 35 साल तक कवर लिया जा सकता है।
- प्रीमियम (premium) सालाना देना होगा।
- मेडिकल टेस्ट होगा या नहीं, यह व्यक्ति के हिसाब से तय होगा।
एलआईसी ई-टर्म प्लान (LIC e-Term plan) लेते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- ऑनलाइन टर्म प्लान (Online term plan) लेते वक्त सबसे जरूरी है कि कोई सूचना न छिपाएं। हो सकता है कि ऐसा करने से आप को पॉलिसी मिल जाए, लेकिन यह जरूरत पर शायद काम न आए। क्योंकि आपकी तरफ से दी गई जानकारी क्लेम की दशा में गहराई से चेक की जाती है। ऐसे में अगर सूचनाएं गलत पाई गईं तो पॉलिसी का क्लेम रद भी हो सकता है।
- ऑनलाइन टर्म पॉलिसी (Online term plan) में कोई बीमा एजेंट (insurance agent) नहीं होता है, जो कि आपको वक्त पर आपको याद दिलाए कि आपको अपना प्रीमियम (premium) जमा करना है। इसलिए पॉलिसी लैप्स होने का खतरा (Risk of policy lapse) बना रहता है। अगर पॉलिसी लैप्स हो गई, तो आपको नई पॉलिसी लेनी होगी और उसका प्रीमियम फिर से तय किया जाएगा। वैसे बीमा कंपनियां प्रीमियम की ड्यू डेट के कुछ दिन तक का ग्रेस पीरियड (Grace period) देती हैं। फिर भी प्रीमियम समय से देना सुनिश्चित करें।
- 15 से 20 साल की छोटी टर्म के लिए टर्म इंश्योरेंस (Term insurance) लेना फायदे का सौदा नहीं है, क्योंकि अगर आपने यह टर्म इंश्योरेंस प्लान ((Term insurance plan) 20 या 25 की उम्र में लिया है तो यह 40 साल की उम्र के आस-पास खत्म हो जाएगा। जीवन का यह समय कम रिस्की होता है। 40 के बाद ही इंश्योरेंस (insurance) की असली जरूरत है होती है। ऐसे में लम्बी अवधि का टर्म प्लान लेना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications