नई दिल्ली। सरकारी बैंक (Government bank) हो या प्राइवेट बैंक (private bank) कुछ सेवाएं देने की बाध्य हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (rbi) ने जनवरी 2018 में एक कोड ऑफ कंडक्ट (Banking code of conduct) लागू कर रखा है। सभी बैंक इस कोड आफ कंडक्ट से बंधे हुए हैं। इसमें बैंक ग्राहक (Bank customer) से होने वाले व्यवहार से लेकर पारदर्शिता तक की बातें हैं शामिल हैं। किसी भी बैंक (bank) के ग्राहक हों, लेकिन इन 10 बातों को जरूर जानना चाहिए, क्योंकि यह हर बैंक ग्राहक का अधिकार (Bank customer right) है।

ऐसा न होने पर कर सकते हैं शिकायत
बैंक कोड ऑफ कंडक्ट (Banking code of conduct) में लिखी अगर 10 बातों में फेल होते हैं, तो ग्राहक के पास बैंक कर्मचारी या बैंक के खिलाफ शिकायत (Complaint against bank) का अधिकार होता है। यह शिकायत बैंक शाखा (Bank branch) में लिखित में की जा सकती है। इसके अलावा बैंक (bank) के चेयरमैन को भेजी जा सकती है। अगर बैंक इस पर कोई कदम न उठाए तो इसके बाद शिकायत आरबीआई को भेजी जा सकती है। आरबीआई (rbi) ऐसी शिकायतों पर सख्त कदम उठाता है।
इस विषय में और जानकारी के लिए आरबीआई की वेबसाइट (RBI website) www.bcsbi.org.in/Pdf/CBCC2018.pdf पर जाकर और जानकारी ली जा सकती है।
ये हैं वे 10 बैकों (bank) के वादें
1. बैंक कस्टमर्स (Bank customers) के साथ उम्र, लिंग, वैवाहिक स्थिति, धर्म, डिसएबिलिटी या वित्तीय स्थिति के आधार पर कोई भेदभाव (Discrimination with bank customers) नहीं करेंगे। इन सब चीजों को नजरअंदाज करते हुए सभी को एक समान प्रोडक्ट और बैंकिंग सेवाएं (banking services) मिलेंगीं।
2. बैंक (bank) अपने काउंटर पर कैश या चेक, रेमिटेंस का भुगतान या प्राप्ति करने, कटे-फटे नोट (Mutilated notes) बदलने आदि की सेवाएं देंगे। ये सेवाएं ग्राहक को बैंक की हर शाखा में मिलेंगी।
3. प्राइवेसी को लेकर बैंक (bank) वादा करते हैं कि कस्टमर्स द्वारा दी जा रही पर्सनल जानकारी वे अपने पास तक सीमित रखेंगे। इसे किसी और को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।
4. बैंक (bank) अपने हर प्रॉडक्ट, सेवाओं के बारे में ग्राहक को पूरी जानकारी देंगे। ये बैंक की वेबसाइट या फिर ब्रान्च के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। इसके अलावा एसएमएस (SMS), मेल और अन्य तरीकों से भी ग्राहकों को बताई जाएंगी।
ये हैं बैंकों (bank) के कुछ और वादे
5. बैंक (bank) वादा करते है कि बैंक कर्मचारी ग्राहक से उचित और अच्छा व्यवहार करेंगे। बैंक की ओर से सुनिश्चित किया जाएगा कि कर्मचारी ग्राहकों की हर परेशानी और काम को जल्द से जल्द हल करने में मदद करेंगे।
6. बैंक (bank) अपने सभी नियम-कानूनों को ग्राहकों से पूरी तरह से बताएंगे। हर नियमों की जानकारी ग्राहक के लिए बैंक शाखा, वेबसाइट आदि पर मौजूद रहेगी। इसके अलावा अगर किसी ग्राहक को इन्हें समझने में दिक्कत है तो बैंक अधिकारी उनकी पूरी मदद करेंगे।
7. बैंक (bank) जब भी अपनी ब्याज दर, चार्ज या नियम-कानूनों में कोई भी बदलाव करेंगे तो इनकी सूचना तुरंत कस्टमर्स को दी जाएगी। इस बारे में भी बैंक अपनी शाखा में नोटिस बोर्ड, बैंक वेबसाइट, मैसेज, मेल आदि के माध्यम से अपने ग्राहक को जरूर देंगे।
ये हैं बैंकों (bank) के कुछ और वादे
8. अगर किसी कस्टमर को कोई शिकायत है तो बैंक (bank) उसे शिकायत कैसे दर्ज की जाए, इसकी पूरी प्रोसेस बताएंगे। इसमें शिकायत कैसे करनी है, किसे करनी है, कहां करनी है, जवाब कब तक मिलेगा, अगर बैंक समाधान नहीं कर पाया तो क्या करें आदि चीजें शामिल हैं। इसमें बैंक का स्टाफ और अधिकारी कस्टमर्स की पूरी मदद करेंगे.
9. बैंक (bank) बदलने की स्थिति में पहले से सूचना देना
कोई भी बैंक (bank) अगर अपनी शाखा बंद करना चाहती है या उसका स्थान बदलना चाहती है तो वह अपने ग्राहकों को 2 महीने पहले इसकी लिखित सूचना देगा। इसके अलावा बैंक अगर अपने खुलन और बंद होने के समय में कोई बदलाव करता है तो उसकी भी सूचना भी वह समय से देगा।
10. वित्तीय समावेशन (financial inclusion) की सुविधा
समाज के सबसे निचले तबके के लिए बैंक (bank) अपनी सेवाएं देंगे। हर बैंक अपनी शाखाओं में वित्तीय समावेशन (financial inclusion) के तहत बेसिक सर्विस बैंक डिपाजिट अकाउंट (BSBD Account) की सुविधाएं देते हैं। इसके तहत लोग स्माल सेविंग अकाउंट या जनधन अकाउंट खोल सकते हैं। यह बैंक अकाउंट बिना किसी मिनिमम बैलेंस के खोले जाते हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications