बैंक खाते से ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा सेवा दिनों-दिन लोकप्रिय हो रही है।
नई दिल्ली: बैंक खाते से ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा सेवा दिनों-दिन लोकप्रिय हो रही है। रियल टाइम में किसी को भी पैसा भेजने की यह सुविधा आसान और कम समय में पूरी हो जाती है। लेकिन यह सुविधा जितनी आसान है उतनी ही जोखिम वाली भी। अक्सर बैंक से पैसा भेजते वक्त खाता संबंधी जानकारियां गलत पड़ जाने से पैसा किसी और के खाते में चला जाता है। या अगर खाता नहीं है तो पैसा आपके खाते से तो चला जाता है पर किसी भी खाते में नहीं पहुंचता। ऐसे में हमें क्या करना चाहिए हम आपको बताएंगे।
बैंक को तुरंत करें सूचित
अगर आप भूले से किसी दूसरे के खाते में पैसे ट्रांसफर कर देती हैं तो जरूरी है कि आप सबसे पहले अपने बैंक को सूचित करें। बैंक को ये सूचना आप फोन या ईमेल से दे सकती हैं। इसके अलावा आप सीधे अपने बैंक मैनेजर से संपर्क कर सकते है। इस बात को समझिए कि जिस बैंक के खाते में आपने पैसे ट्रांसफर किए हैं, सिर्फ वही बैंक इस मसले को सुलझा सकता है। इस जानकारी में आप ट्रांजेक्शन की तारीख और समय, अपना अकाउंट नंबर और जिस अकाउंट नंबर में भूल से पैसे ट्रांसफर हुए हैं जैसी सारी जरूरी जानकारी डालें।
दर्ज कराएं शिकायत
जिस भी खाते में पैसे गलती से ट्रांसफर हुए हैं उस बैंक में जा कर आप ट्रांजेक्शन की शिकायत करें। बिना अपने ग्राहक के अनुमति के बैंक पैसा ट्रांसफर नहीं करता। इस बात से भी अवगत करा दें कि इसके अलावा बैंक अपने ग्राहक की जानकारी भी किसी के साथ साझा नहीं करता है। शिकायत दर्ज कराते वक्त आपको बैंक से आग्रह करना होगा कि जो पैसे गलती से किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हुए हैं उन्हें वापस कर दिया जाए।
वहीं रिजर्व बैंक की निर्देश है कि अगर गलती से पैसे किसी दूसरे के खाते में जमा हो जाते हैं तो आपके बैंक को जल्द से जल्द कदम उठाना होगा। बैंक को गलत खाते से पैसे को सही खाते में लौटाने की व्यवस्था करनी होगी।
ऑनलाइन ट्रांसफर में रहें सतर्क
बता दें कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के वक्त आपको काफी ज्यादा सतर्क होना चाहिए। इस लिए जब आप पैसे ट्रांसफर कर रही हों तो सतर्क रहें, आपके एक नंबर की गलती आपके पैसे को कहीं और भेज सकती है। इसके अलावा बेहतर रहेगा कि बड़ी राशि ट्रांसफर करने से पहले छोटी राशि ट्रांसफर कर चेक कर लीजिए कि वह सही प्राप्तकर्ता के अकाउंट में जा रहा है। अगर आप खुशकिस्मत हैं तो और जिस व्यक्ति के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, वह एक समझदार और भला आदमी है तो आपके पैसे वापस मिल सकते हैं। लेकिन, अगर उसने पैसे वापस ट्रांसफर करने से मना कर दिया तो? ऐसे में आप कानून का सहारा ले सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ क्रास चेकिंग जरूर कर लें।
कैसे करते हैं इंटरनेट से पैसे ट्रांसफर?
अगर आपका किसी भी बैंक में इंटरनेट खाता है तो आप ऑनलाइन एनईएफटी और आरजीएफटी के तहत पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए बैंक के द्वारा मिले हुए पासवर्ड और यूजनरेम संख्या को ऑनलाइन बैकिंग प्रणाली में डालकर लॉग-इन करें। इसके बाद थर्ड पार्टी ट्रांसफर या सेम बैंक एकाउंट होल्डर के विकल्प पर जाकर, जिसको पैसा भेजा जाना है उसका विवरण भरें। करीब 10 से 12 घंटे के अंदर बैंक वेरीफाई कर आपके खाते को संबंधित खाते से लिंक कर देता है। कई बार आप अकाउंट नंबर भरने में गलती कर देते हैं। हालांकि जिस खाते में पैसा भेजा जाना है उसका रजिस्ट्रेशन करने के लिए दो बार खाता संख्या डालनी पड़ती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
