भारतीय संस्कृति में सोने का अलग महत्व है। हम सभी अपने घर में सोना रखते हैं ताकि वो मुश्किल समय में काम आ सके।
भारतीय संस्कृति में सोने का अलग महत्व है। हम सभी अपने घर में सोना रखते हैं ताकि वो मुश्किल समय में काम आ सके। बहुत से लोग सोना रखने के शौकीन होते हैं और उसका इस्तेमाल तमाम अवसरों पर करते हैं। घर में रखे सोने की कीमत समय के साथ बढ़ तो सकती है लेकिन आपको अतिरिक्त बेनेफिट नहीं दिला सकती है।
अगर आपके घर में सोना (Gold) रखा है और आपको इस बात का डर है कि सोना चोरी न हो जाए तो आप परेशान न हों। आप न केवल अपने सोने को सेफ रख सकते हैं, बल्कि उससे अच्छी खासी कमाई भी कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक स्कीम के बारे में बता रहे हैं।
यह है स्कीम का नाम
ऐसी स्कीम को Gold Deposit Scheme कहा जाता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा ऐसी एक स्कीम चलाई जा रही है, जिसका नाम रिवैम्प्ड गोल्ड डिपॉजिट स्कीम (R-GDS) है। आप इस स्कीम में घर में बेकार पड़े सोने को जमा कर सकते हैं। इस तरह आप अपने सोने की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। दूसरा, इस पर आपको ब्याज मिलेगा। इस स्कीम का मकसद घर में बेकार पड़े सोने का इस्तेमाल करना है।
ऐसे कर सकते हैं जमा
आपको इस बात की जानकारी दें कि ग्राहक सोने के सिक्के, बार, ज्वैलरी आदि को इस स्कीम में बैंक के पास जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा। फॉर्म के साथ आईडी प्रूफ, पते का प्रूफ और इनवेंट्री फॉर्म जमा करना होगा।
स्कीम में तीन ऑप्शन हैं
बता दें कि R-GDS में ग्राहकों के लिए तीन विकल्प उपलब्ध हैं। कितने साल के लिए डिपॉजिट?
- शॉर्ट टर्म बैंक डिपॉजिट (STBD)- 1 से 3 साल के लिए जमा कर सकते हैं सोना।
-मीडियम टर्म गवर्नमेंट डिपॉजिट (MTGD)- 5 से 7 साल के लिए कर सकते हैं निवेश। सरकार की तरफ से बैंक ये सोना अपने पास जमा करेगा।
-लॉन्ग टर्म गवर्नमेंट डिपॉजिट (LTGD)- 12 से 15 साल के लिए कर सकते हैं निवेश। सरकार की तरफ से बैंक ये सोना अपने पास जमा करेगा।
कौन उठा सकता है स्कीम का फायदा?
1- कोई भी व्यक्ति अकेले या संयुक्त रूप से इस स्कीम में सोना जमा कर सकता है
2- प्रॉपराइटरशिप और पार्टनरशिप फर्म
3- ट्रस्ट जिसमें म्यूचुअल फंड और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड शामिल हैं।
4- कंपनियां
कितना सोना जमा किया जा सकता है?
इस स्कीम के तहत कम से कम 30 ग्राम सोना जमा करना होगा। जमा करने के लिए कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है।
कितना मिलेगा ब्याज ?
इस स्कीम में गोल्ड डिपॉजिट कर 2.25-2.50 फीसदी तक का ब्याज कमाया जा सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस साल जनवरी में गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम (GMS) से जुड़े नियम में बदलाव किया है। उसने इसमें चैरिटेबल इंस्टीट्यूशंस, केंद्र, राज्यों की कंपनियों को निवेश करने की अनुमति दी है।
गोल्ड ईटीएफ में निवेश के ये हैं 10 फायदे
इन सब के बीच हम आपको इस बात से भी अवगत कराना चाहेंगे कि अगर आप गोल्ड ईटीएफ में निवेश करते हैं तो आपको क्या फायदा होगा। जी हां गोल्ड ईटीएफ में निवेश के ये हैं 10 फायदे पढ़ें।
1- इसमें शेयरों की तरह गोल्ड ईटीएफ यूनिट्स खरीद सकते हैं।
2-फिजिकल गोल्ड में डिलीवरी का विकल्प भी मिलता है।
3-गोल्ड ईटीएफ का भाव रियल टाइम होने से काफी पारदर्शी भी है।
4- आप छोटी मात्रा में सोने में निवेश कर सकते हैं।
5-आपका पोर्टफोलियो भी डायवर्सिफाइड बनता है।
6-स्टोरेज की लागत बचती है यानी बैंक लॉकर बगैरह का खर्च बचता है।
7-सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
8-इसमें आप एक यूनिट में भी निवेश कर सकते हैं।
9-इसमें किसी तरह का वेल्थ टैक्स नहीं चुकाना होता है।
10-टैक्स के मामले में ये फिजिकल गोल्ड से सस्ते पड़ते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
