नई दिल्ली। बैंकों का जाल देश में तेजी से बढ़ा है, लेकिन अभी भी सभी जगह बैंकों की सुविधा नहीं पहुंची है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस (Post Office Saving Account) में लोग बचत खाता खोल सकते हैं। यहां पर न्यूनतम 20 रुपये में बचत खाता (Saving Account) खुल जाता है। पोस्ट ऑफिस (Post Office) का बचत खाता बिल्कुल वैसा ही है जैसे बैंक (Bank) का सेविंग अकाउंट (Saving Bank Account) होता है। पोस्ट ऑफिस में बचत खाते के साथ ATM और चेक बुक की भी सुविधा मिलती है। यहां पर सेविंग अकाउंट में 4 फीसदी ब्याज मिलता है।

दो तरह के बचत खाते (Saving account)
पोस्ट ऑफिस (Post Office) में दो तरह के बचत खाता (Saving account) खुलता हैं। एक बचत खाता 20 रुपये (minimum account balance) से खुल जाता है। इसमें सिंगल नाम से 1 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है और संयुक्त नाम से खुलवाने पर 2 लाख रुपये तक जमा कराया जा सकता है। हालांकि इस बचत खाते के साथ चेक बुक की सुविधा नहीं मिलती है। इस खाते में बाद में 50 रुपये का न्यूनतम बैलेंस (Minimum balance) रखना जरूरी होता है।
दूसरी तरह का बचत खाता (Saving account)
दूसरी तरह का बचत खाता (Saving account) न्यूनतम 500 रुपये से खोला जा सकता है। इस खाते के साथ चेकबुक (Cheque book) सहित एटीएम (ATM) की भी सुविधा मिलती है। इस खाते में बाद में न्यूनतम 500 रुपये का बैलेंस (minimum account balance) रखना जरूरी होता है।
अब 40,000 रुपये का ब्याज टीडीएस की कटौती नहीं
पोस्ट ऑफिस बचत खाते (Post Office Saving Account) में मिलने वाला 40,000 रुपये का ब्याज पर अब टीडीएस (TDS) नहीं काटा जाएगा। पहले इस टीडीएस की सुविधा 10 हजार रुपये तक थी, लेकिन अब सरकार ने इस सुविधा को बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दिया है। हालांकि 40 हजार रुपये तक के ब्याज पर टीडीएस के न कटने की सुविधा 1 अप्रैल 2019 से मिलेगी। इस पोस्ट ऑफिस बचत खाते (Post Office Saving Account) को देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर भी कराया जा सकता है।
ऐसे खोलें पोस्ट ऑफिस बचत खाता (How to open saving account)
पोस्ट आफिस में बचत खाता (Post Office Saving Account) खुलवाने के लिए एक फार्म को भरना होता है। यह फार्म पोस्ट ऑफिस के अलावा विभाग की साइट से डाउनलोड (download) भी किया जा सकता है। इस बचत खाते (Saving Account) को खोलने के साथ ही केवाईसी (KYC) की कार्रवाई पूरी करनी होती है।
पोस्ट ऑफिस बचत खाता (Post Office Savings Account) खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज
-ID Proof - मतदाता कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, Driving License, स्कूल / विश्वविद्यालय द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, केंद्र सरकार / राज्य सरकार / PSU द्वारा जारी पहचान पत्र
-Address Proof - बैंक की पासबुक, पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली का बिल, फोन का बिल, salary slip, आधार कार्ड
-हाल की पासपोर्ट साइज (Passport size) फोटो और संयुक्त खाते के मामले में सभी संयुक्त खाताधारकों की फोटो
पोस्ट ऑफिस बचत खाते (Post Office Savings Account) की विशेषताएं
-बिना चेकबुक (Non cheque) सुविधा वाला बचत खाता केवल 20 रुपये में खोल जाता है। न्यूनतम 50 रुपये का बैलेंस ही रखना जरूरी।
-चेकबुक (Cheque) सुविधा वाला खात 500 रुपये से खुल जाता सकता हैं। बाद में पोस्ट ऑफिस बचत खाते (Post Office Savings Account) में न्यूनतम 500 रुपये का बैलेंस रखना ही जरूरी।
-2 या 3 वयस्क एक साथ संयुक्त खाता भी खोल सकते हैं।
-पोस्ट ऑफिस बचत खाते (Post Office Savings Account) को चालू हालत मे रखने के लिए 3 वित्तीय वर्षों में कम-से-कम 1 लेनदेन जरूरी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications