ये बात सच हैं कि हर कोई चाहता है कि उसके द्वारा बचाए गये पैसे तेजी से बढ़े। इसके लिए लोग अपना पैसा बैंकों में कई तरह से रखते हैं या हम यूं कहें कि निवेश करते है।
ये बात सच हैं कि हर कोई चाहता है कि उसके द्वारा बचाए गये पैसे तेजी से बढ़े। इसके लिए लोग अपना पैसा बैंकों में कई तरह से रखते हैं या हम यूं कहें कि निवेश करते है। ऐसे में लोग कम समय में पैसा जल्दी डबल करने वाले निवेश के विकल्प खोजते हैं। साथ में यह भी चाहते हैं कि उनके निवेश पर जोखिम कम रहे।ज्यादातर लोग इसके लिए बैंक फिक्सड डिपॉजिट को चुनते हैं, लेकिन एक स्कीम बैंक एफडी से जल्दी आपका पैसा डबल करती है। यह स्कीम है पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)। तो आइए जानते हैं क्या है NSC और इसमें कैसे कर सकते हैं निवेश...
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) भारत सरकारी की ओर से जारी एक छोटी बचत योजना है। NSC देश की किसी भी पोस्ट ऑफिस ब्रांच से लिया जा सकता है। NSC का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल होता है। इस पर इस वक्त 8 फीसदी सालाना का ब्याज मिल रहा है। NSC स्मॉल सेविंग्स में आती है और सरकार हर 3 महीने पर स्मॉल सेविंग्स के लिए ब्याज दर रिवाइज करती है।
कैसे ले सकते हैं NSC- एक सिंगल होल्डर टाइप सर्टिफिकेट कोई भी एडल्ट अपने नाम से या अपने बच्चे के नाम से खरीद सकता है। NSC में 100, 500, 1000, 5000, 10,000 के सर्टिफिकेट मिलते हैं। इसमें निवेश करने की कोई सीमा नहीं है।
टैक्स छूट का लाभ- इसकी सबसे अच्छी बात यह हैं कि राष्ट्रीय बचत पत्र में आपको टैक्स सेविंग का विकल्प मिलता है। NSC में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है।
हालांकि यह छूट 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर ही मिलती है। NSC के VIII इश्यू को किसी अन्य व्यक्ति को ट्रांसफर किया जा सकता है। हालांकि ऐसा इसके मैच्योर होने से पहले केवल एक ही बार किया जा
सकता है।
टैक्स छूट का लाभ-
इसकी सबसे अच्छी बात यह हैं कि राष्ट्रीय बचत पत्र में आपको टैक्स सेविंग का विकल्प मिलता है। NSC में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है।
हालांकि यह छूट 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर ही मिलती है। NSC के VIII इश्यू को किसी अन्य व्यक्ति को ट्रांसफर किया जा सकता है। हालांकि ऐसा इसके मैच्योर होने से पहले केवल एक ही बार किया जा सकता है।
पैसे की सेफ्टी की गारंटी-
पोस्ट ऑफिस के जमा पैसों पर सॉवरेन गारंटी होती है, यानी किसी परिस्थिति में अगर पोस्टल डिपार्टमेंट निवेशकों की रकम लौटाने में फेल हो जाए तो यहां सरकार आगे बढ़कर निवेशकों के पैसों की गारंटी लेती है। किसी स्थिति में आपका पैसा फंसने नहीं पाता है।पोस्ट ऑफिस स्कीम में जमा पैसों का इस्तेमाल सरकार अपने कामों के लिए करती है। इसी वजह से इन पैसों पर सरकार गारंटी भी देती है।
राष्ट्रीय बचत पत्र के लिए योग्यता/पात्रता क्या है
इसकी खास बात ये है कि इस योजना का लाभ 18 साल से कम उम्र के लोगों को भी मिल सकता है यानि कि इस योजना से नाबालिगों को भी लाभ मिलेगा। इसके लिए उनके अभिभावकों को अपने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के नाम पर राष्ट्रीय बचत पत्र खरीदना होगा। इसमें दो वयस्क ज्वाइंट स्कीम के जरिए भी निवेश कर सकते हैं। वहीं NRI (अप्रवासी भारतीय) और हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली (HUF) को इस स्कीम का लाभ नहीं मिल सकता है।
इसके साथ ही राष्ट्रीय बचत पत्र आप एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर कर सकते हैं। राष्ट्रीय बचत पत्र के प्रमाण पत्र को आप किसी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को हस्तांतरित कर करते है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications