नई दिल्ली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले (Pulwama Attack) के बाद भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन (most favoured nation) का दर्जा छीन लिया था। भारत के इस कदम से पाकिस्तान को झटका तो लगा ही था, लेकिन इससे भी बड़ा झटका पाकिस्तान को तब लगा जब भारत ने पाकिस्तान से आयात होने वाले सामानों पर कस्टम ड्यूटी (custom duty) को बढ़ाकर 200 फीसदी कर दिया। इससे पहले यह कस्टम ड्यूटी काफी कम थी। भारत के इस कदम से जहां भारत के सीमेंट सेक्टर की दशा में सुधार आएगा वहीं पाकिस्तान में बेरोजगारी बढ़ने की आशंका है।

भारत के सीमेंट सेक्टर को होगा फायदा
पाकिस्तान पर कस्टम ड्यूटी (custom duty) बढ़ाने से भारत के सीमेंट सेक्टर को बड़ा फायदा होगा, वहीं पाकिस्तान से सीमेंट का निर्यात न होने पाने से पाकिस्तान को झटका लगेगा। भारत अभी तक पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में सीमेंट का आयात कर रहा था। पाकिस्तान से आने वाली सीमेंट की सबसे ज्यादा खपत उत्तरी भारत में होती थी। इसका सबसे बड़ा कारण था कि यह भारतीय सीमेंट से करीब 10-15 फीसदी सस्ती होती थी। 2017-18 में भारत ने कुल 16.82 लाख मीट्रिक टन सीमेंट का आयात किया था, जिसमें से करीब 76 फीसदी आयात पाकिस्तान से किया गया था।
पाकिस्तान को क्या होगा नुकसान
मोस्ट फेवर्ड नेशन (most favoured nation) का दर्जा छीनने का यह भारत को सबसे बड़ा फायदा होने वाला है। भारत को लगातार सीमेंट के बढ़ते निर्यात के चलते पाकिस्तान ने अपनी सीमेंट उत्पादन को बढ़ा लिया था। यह कारोबार लगातार बढ़ रहा था। लेकिन एक झटके में पाकिस्तान से सीमेंट निर्यात लगभग पूरा रुक जाने के बाद वहां पर सीमेंट उत्पादन में लगी कंपनियां दिक्कत में आ रही हैं। सीमेंट ऐसी वस्तु नहीं है जिसकी खपत अचानक बढ़ाई जा सके या नए देश को अचानक इसका निर्यात किया जा सके। ऐसे में पाकिस्तान में सीमेंट उत्पादन में लगी कंपनियों के सामने बंदी की नौबत आ सकती है।
वापस लिया था मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा
इससे पहले भारत ने पाकिस्तान का मोस्ट फेवर्ड नेशन (most favoured nation) का दर्जा छीन लिया था। इसके बाद पाकिस्तान अगर भारत से कुछ भी आयात करेगा तो उसे ज्यादा पैसे देकर उन सामानों को मंगाना होगा। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017-18 में पाकिस्तान से भारत में 48.85 करोड़ डॉलर (3482.3 करोड़ रुपए) का आयात हुआ था। सरकार की तरफ से कस्टम ड्यूटी (custom duty) बढ़ाने से इस आयात पर अंकुश लगेगा।
पाकिस्तान से आते हैं ये सामान
कस्टम ड्यूटी (custom duty) बढ़ाकर 200 फीसदी किए जाने से अब पाकिस्तान की तरफ से भारत को किया जाने वाला निर्यात प्रभावित होगा। अब पाकिस्तान से ताजे फल, चमड़ा और सीमेंट सहित 10 प्रमुख उत्पादों के निर्यात को झटका लगेगा। पाकिस्तान से भारत को 10 उत्पादों का निर्यात मुख्य रूप से किया जाता है। इनमें पेट्रोलियम उत्पादों, खनिज, प्रसंस्कृत खनिज, अकार्बनिक रसायन, कच्चा कपास, सूती कपड़े, शीशा और शीशे का सामान की हिस्सेदारी लगभग 95 फीसदी है।
अभी तक का मामूली शुल्क
फियो के अनुसार सरकार के इस फैसले से पाकिस्तान के निर्यात को झटका लगेगा। पाकिस्तान से अभी तक फल और सीमेंट के आयात पर 30 से 50 फीसदी सीमा शुल्क लगता था, जिसे बढ़ाकर अब 200 फीसदी कर दिया गया है।
अभी तक व्यापार की स्थिति
2017-18 में भारत और पाकिस्तान के बीच 2.4 बिलियन डॉलर का कारोबार हुआ था। इस कारोबार में भारत की तरफ से 1.9 बिलियन डॉलर का सामान पाकिस्तान को बेचा गया, जबकि पाकिस्तान की ओर से 500 बिलियन डॉलर की चीजें भारत आई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications