नई दिल्ली। यूनिवर्सल अकाउंट नम्बर (UAN) पोर्टल पर कर्मचारी भविष्य निधि (PF) के सदस्य कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में उपलब्ध डिटेल की जानकारी अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करके ले सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि (PF) की जानकारी मिस्ड काल (PF balance through missed call) से देने की यह सुविधा शुरू हो गई है। मिस्ड कॉल के बाद आने वाली जानकारी में पीएफ कंट्रीब्यूशन (PF Contribution) और पीएफ बैलेंस (PF Balance) के अलावा KYC की जानकारी आएगी। लोग इस सुविधा का लाभ बिना स्मार्ट फोन के भी ले सकते हैं।

मंत्रालय ने दी जानकारी
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार यदि अकाउंट होल्डर का यूएएन (UAN) किसी भी एक बैंक खाते, आधार और पैन (PAN) से जुड़ा हुआ है तो वह सदस्य अपने अंतिम योगदान और भविष्य निधि खाते (Provident fund account) का डिटेल मिस्ड काल (PF balance through missed call) माध्यम से ले सकता है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूनिफाइड पोर्टल में सदस्य का यूएएन (UAN) एक्टिव होना चाहिए।
कैसे काम करेगी सुविधा
मंत्रालय के अनुसार 011-22901406 पर रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से मिस्ड कॉल करने पर दो बार कॉल जाएगी और इसके बाद यह अपने आप कट जाएगी। मेम्बर के लिए यह सेवा फ्री में उपलब्ध है। इन सेवाओं का लाभ गैर स्मार्ट फोनों से भी उठाया जा सकता है। भविष्य निधि खाते (Provident fund account) और अंतिम भुगतान की जानकारी के लिए मिस्ड काल (PF balance through missed call) और एसएमएस (SMS) से जानकारी प्राप्त करने की सुविधा उमंग ऐप (Umang App for Online pf withdrawal) पर भी उपलब्ध है।
SMS से भी ले सकते हैं सुविधा
इसके अलावा यूएएन (UAN) के सक्रिय सदस्य अपने पंजीकृत मोबाइल नम्बर से 7738299899 पर एसएमएस (SMS) भेजकर ईपीएफओ (EPFO) के पास उपलब्ध बचत और नवीनतम पीएफ योगदान की जानकारी ले सकते हैं। सदस्यों को 'EPFOHO UAN' लिखकर 7738299899 पर एसएमएस भेजना होगा। अगर कोई तेलगु में यह जानकारी चाहता है तो उसे 'EPFOHO UAN TEL' लिख कर SMS 7738299899 पर भेजना होगा। इसी तरह अन्य भाषाओं के लिए अंत में तीन अक्षर अंग्रेजी में लिखने होंगे।
10 भाषाओं में सेवा उपलब्ध
यह सुविधा 10 भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें अंग्रेजी, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बांग्ला शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications