नई दिल्ली। बजट 2019 (Budget 2019) में वित्तमंत्री पीयूष गोयल (Finance Minister Piyush Goyal) ने उन लोगों को भारी राहत दी है जो ब्याज की आमदनी पर अपना खर्च चलाते हैं। अभी तक बैंक (Bank) और पोस्ट ऑफिस (Post Office) की जमा पर अगर किसी का ब्याज 10 हजार रुपये से ज्यादा हो जाता है तो उस पर टीडीएस (TDS or Tax Deducted at Source) काटने का नियम है। लेकिन इस बार बजट (Budget) में यइ नियम बदल दिया गया है। अब 1 अप्रैल 2019 से बैंक या पोस्ट ऑफिस में अगर 40 हजार रुपये तक का ब्याज मिलेगा तो उस पर टीडीएस (TDS) नहीं कटेगा। वहीं भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को अब यह छूट दे दी है कि वह 15G/15H होम ब्रांच के अलावा किसी भी ब्रांच में जमा कर सकते हैं। इससे अपने शहर से दूर रह रहे लोगों का काफी राहत मिलेगी।

क्या होता है फॉर्म 15G और फॉर्म 15H
इनकम टैक्स (Income Tax) मामलों के वकील राजीव तिवारी के अनुसार फार्म 15G और फॉर्म 15H एक फार्म है जो आप अपने बैंक में जमा कर सकते हैं। अगर आपकी साल में कुल आय पर कोई कर दायित्व नहीं है तो इन फार्म को भरकर आप टीडीएस (TDS) कटौती से बच सकते हैं। यह फॉर्म हर साल जमा कराने होते हैं। हर साल इन फार्म को भरना इसलिए जरूरी है कि आपकी आय में अंतर आ सकता है ऐसे में अगर आप फार्म 15G और फॉर्म 15H को भरने के हकदार हैं तो इन्हें भरकर टीडीएस (TDS) कटने से बचा सकते हैं।
गलत जानकारी भेज सकती है जेल
टीडीएस (TDS) कटने से बचाने के लिए अगर फॉर्म 15G में गलत डिक्लेयरेशन देते हैं तो इनकम टैक्स (Income Tax) ऐक्ट की धारा 277 के तहत पेनल्टी लगाई जा सकती है। इनकम टैक्स (Income Tax) के जानकार के अनुसार इस फॉर्म में गलत जानकारी देने पर तीन महीने से लेकर दो साल तक की कैद की सजा भी हो सकती है और जुर्माना अलग से देना पड़ सकता है। वहीं अगर 25 लाख रुपये से ज्यादा की टैक्स चोरी का मामला हो तो सात साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
