नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio) के आने के बाद से मोबाइल कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। ऐसे में रोज मोबाइल कंपनियां नई नई योजनाएं पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में एयरटेल (Airtel) ने अपने ग्राहकों को 10 जीबी डाटा फ्री में देने की योजना पेश की है। इसके तहत एयरटेल (Airtel) के प्रीपेड ग्राहक इस डाटा का लाभ उठा सकते हैं। एयरटेल (Airtel) ने अपने यूजर्स के लिए एयरटेल वाईफाई जोन (Airtel Wi Fi Zone) सेवा लॉन्च की है। इसके तहत कंपनी ने देशभर में 500 जगहों पर वाई फाई हॉटस्पॉट एरिया तैयार किए हैं। यहां पर एयरटेल के प्रीपेड ग्राहक इस फ्री डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

10 GB डाटा फ्री मिलेगा
एयरटेल (Airtel) के अनुसार एयरटेल वाईफाई जोन (Airtel Wi Fi Zone) का इस्तेमाल करने वाले कंज्यूमर्स को 10 GB डाटा फ्री दिया जाएगा। कंज्यूमर को 10 GB डाटा खत्म होने के बाद कितना डाटा मिलेगा ये उनके मौजूदा प्लान पर निर्भर करेगा। कंपनी ने फिलहाल एयरटेल वाईफाई जोन (Airtel Wi Fi Zone) सेवा अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए शुरू की है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे पोस्टपेड कस्टमर्स को भी उपलब्ध कराया जाएगा।
यहां शुरू हुई एयरटेल वाईफाई जोन सर्विस (Airtel Wi Fi Zone) सेवा
एयरटेल ने फिलहाल अपनी एयरटेल वाईफाई जोन सर्विस (Airtel Wi Fi Zone) सर्विस दिल्ली, कर्नाटक, पुणे, हैदराबाद की कुछ लोकेशन पर शुरू की है। कंपनी ने बताया है कि वे जल्द ही देश के अन्य हिस्सों में अपनी इस सर्विस को शुरू करेगी। कंपनी ने वेबसाइट पर उन लोकेशंस की जानकारी दी है जहां एयरटेल वाईफाई जोन सर्विस (Airtel Wi Fi Zone) सर्विस मौजूद है।
सार्वजनिक जगहों पर एयरटेल वाईफाई जोन (Airtel Wi Fi Zone) सेवा उपलब्ध
एयरटेल ने बताया है कि उसने एयरटेल वाईफाई जोन (Airtel Wi Fi Zone) सेवा फिलहाल सार्वजनिक जगहों जैसे- कॉलेज, एयरपोर्ट, अस्पताल जैसी जगहों पर उपलब्ध कराई है। वाई-फाई जोन सर्विस का लाभ उठाने के लिए लोगों को माई एयरटेल ऐप (My Airtel App) में माई वाई-फाई ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ऐप कुछ परिमिशन मांगता है। वहीं एक और दूसरा ऑपशन है जिसमें आपको वाई-फाई जोन नेटवर्क पर साइन करना होगा। यहां आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसके बाद आप एयरटेल वाईफाई जोन (Airtel Wi Fi Zone) से कनेक्ट हो जाएंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
