नई दिल्ली। डिजिटाइजेशन भारत में कार (Car) या ऑटोमोबाइल खरीदारी का तरीका बदल रहा है और लगभग 90 प्रतिशत खरीदारों के फैसले डिजिटल रूप से प्रभावित होते हैं। गूगल और बाजार शोध कंपनी कैंटर टीएनएस की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। देश में लोगों की कार रिसर्च और खरीदारी पर नजर रखने वाली ड्राइव टू डिसाइट 2018 रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 90 फीसदी सर्च, 80 फीसदी वीडियो और 56 फीसदी डीलर्स की वेबसाइटें भारत में किसी खरीदार के कार खरीदने के निर्णय को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हैं।

रिसर्च में खुलासा
पिछले दो सालों में, ऑनलाइन रिसर्च करने वाले खरीदार अपने पसंदीदा ब्रांड के बारे में ज्यादा सुनिश्चित हुए हैं और ब्रांड बदलने के मामले 2016 में 11 फीसदी से घटकर 2018 में सात फीसदी रह गए हैं। अब वीडियो सिर्फ ऑटोमोबाइल डिस्कवरी के प्लेटफॉर्म नहीं रह गए हैं, बल्कि खरीदारों के लिए सलाहकार भी बन गए हैं, जो उन्हें विभिन्न दृष्टिकोणों से कार (Car) देखने की सुविधा देते हैं।
ऑनलाइन सर्च बढ़ी
गूगल इंडिया के कंट्री डायरेक्टर विकास अग्निहोत्री ने कहा, "खरीदार सिर्फ निर्माताओं और वितरकों को ऑनलाइन सर्च करने से लेकर आज कार (Car) फीचर्स से संबंधित अपने प्रश्नों का उत्तर पाने के लिए सक्रिय रूप से वीडियो देख रहे हैं, जिससे वे वाहन के प्रदर्शन सहित अन्य जानकारियों का पता लगा सकें।" पिछले दो सालों में, उपभोक्ताओं द्वारा ऑनलाइन वीडियो देखने वालों की संख्या 2016 में 43 फीसदी से बढ़कर 2018 में 80 फीसदी हो गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications