यूएएन (UAN) रजिस्‍ट्रेशन और एक्टिवेशन की प्रक्रिया जानें यहां पर

यहां पर आपको ईपीएफ बैलेंस पता करने के लिए यूएएन रजिस्‍ट्रेशन और एक्टिवेशन की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

यदि आपको अपने ईपीएफ (EPF) का बैलेंस पता करना है तो आपको इसकी जानकारी UAN पोर्टल के जरिए मिलेगी। इसके लिए आपको यूएएन पोर्टल पर सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद उसे एक्टिव करना होगा, जिसके बाद ही आप अपने पीएफ की जानकारी घर बैठे पता कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर ईपीएफ बैलेंस पता करने के लिए UAN पोर्टल पर कैसे रजिस्ट्रेशन करें।

सबसे पहले यूएएन की वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले यूएएन की वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले आपको https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ इस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक खुल जाने के बाद आपको दायीं तरफ कुछ खाली बॉक्स दिख रहे होंगे जिसमें UAN और पासवर्ड दर्ज करने के लिए लिखा होगा। अगर आप पहली बार यूएएन पोर्टल पर आ रहे हैं तो आपको पीएफ बैलेंसे जानने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। आगे पढ़ें कैसे करें रजिस्ट्रेशन-

यूएएन का कैसे करें रजिस्‍ट्रेशन

यूएएन का कैसे करें रजिस्‍ट्रेशन

https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ लिंक खुल जाने पर दायीं तरफ नीचे एक्टिवेट UAN लिखा हुआ है जिस पर आपको क्लिक करना होगा (उपर चित्र में देखें)।

इसके बाद आपको एक नई विंडो मिलेगी जिसमें आपको अपना यूएएन नंबर टाइप करना होगा। इसके अलावा आपको मेंबर आईडी, आधार आईडी या फिर पैन आईडी आदि नहीं टाइप करनी है। फिर आपको अपना नाम टाइप करना होगा, इसके बाद जन्मतिथि जिसे आप कैलेंडर के जरिए दर्ज कर सकते हैं फिर मोबाइल नंबर और इमेल आईडी। इस पूरी प्रक्रिया के बाद कैप्चे वर्ड्स टाइप करना होगा। कैप्चे वर्ड्स वैसे ही लिखें जैसे कि बॉक्स में लिखे गए हों। फिर आपको ऑथराइजेशन कोड मिलेगा जो कि आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर आएगा।

 

यूएएन को कैसे करें एक्टिवेट

यूएएन को कैसे करें एक्टिवेट

आपके मोबाइल पर ऑथराइजेशन कोड आएगा वह ओटीपी होगा, ये ओटीपी पहले से ही निर्धारित बॉक्स में दर्ज होगा आपको सिर्फ ओटीपी की आईडी नीचे के बॉक्स में टाइप करनी होगी। जैसे ही आप सही आईडी टाइप करेंगे आपका यूएन नंबर एक्टिवेट हो जाएगा और इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा जिसमें आपके यूएन नंबर का पासवर्ड रहेगा।

पासवर्ड के साथ करें लॉगिन

पासवर्ड के साथ करें लॉगिन

अब आपको फिर से एक बार यूएएन नंबर के होम पेज पर जाना होना जहां आपको दांयी तरफ दिख रहे बॉक्स में यूएएन नंबर के बॉक्स में 10 अंको का UAN नंबर दर्ज करना होगा। फिर आपको पासवर्ड टाइप करना होगा। पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए पहले ही भेज दिया गया था उसे ही टाइप करें। पासवर्ड जैसा है वैसा ही टाइप करें स्मॉल लेटर्स स्मॉल में और कैपिटल लेटर कैपिटल में। फिर कैप्शे वर्ड टाइप करके लॉगिन करें।

नया पासवर्ड बनाएं

नया पासवर्ड बनाएं

लॉगिन करने के बाद सबसे पहले अपना पासवर्ड बदलें। क्योंकि दिया गया पासवर्ड बहुत ही जटिल रहता है जिसे याद रखना आसान नहीं है। ऐसे में लॉगिन करने के बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा उसके बांयी तरफ अकाउंट सेटिंग का विकल्प दिया गया होगा वहां जाकर आप अपना पासवर्ड बदल सकते हैं।

पासवर्ड बदलने के बाद दोबारा लॉगिन करें

पासवर्ड बदलने के बाद दोबारा लॉगिन करें

पासवर्ड बदलने के बाद आपको दोबारा लॉगिन करना होगा, लॉगिन करने के बाद आप UAN कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, इसके अलावा व्यू में जाकर पासबुक देख सकते हैं। पासबुक देखने के लिए आपको https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login.jsp पर क्लिक करना होगा। आपको बता दें कि आप रजिस्ट्रेशन के तुरंत बाद पासबुक नहीं देख सकते इसके लिए आपको 4 दिन का वक्त लगेगा। इसलिए आप कुछ दिन के बाद पासबुक चेक करें।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+