IRCTC : आज यानी 26 जनवरी के दिन ही देश में संविधान लागू हुआ था। इस संविधान में लोगों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाने की बात भी शामिल है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई तरह की योजनाएं चला रखी हैं। इनमें गंभीर बीमारी (serious illness) से पीड़ित लोग रेलवे में फ्री यात्रा (free travel in railways) भी कर सकते हैं, यह भी नियम है। लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इन नियमों का लाभ नहीं ले पाते हैं। ऐसे में जानते हैं कि रेलवे में किस बीमारी के मरीज (Railway rules for patients) को और उसके सहयोगी को किराए में कितनी छूट मिलती है। जहां कैंसर से पीड़ित मरीज को रेल किराए में पूरी छूट मिलती है, वहीं अन्य बीमारियों के लिए नियम अलग हैं। ऐसे में बीमार लोगों का रेलवे में फ्री यात्रा (free travel in railways) का नियम जानना बहुत जरूरी है।

बीमार के साथ सहयोगी को मिलती है किराए में छूट
रेलवे (railway) बीमार व्यक्ति (sick person) की देखरेख करने के लिए सहायक (helper) को भी निशुल्क यात्रा (free travel in railways) की सुविधा देती है। किस बीमारी के मरीज (patients) को रेलवे (railway) किराए में कितनी छूट देता है, यह तय है। इसलिए यात्रा से पहले इन नियमों (Railway rules for patients) जान लेना अच्छा होगा। रेल किराए में यह छूट इलाज और चेकअप (treatment and checkup) दोनें के लिए देता है।
कैंसर (Cancer) के मरीज को 100 फीसदी तक की छूट
अगर आप कैंसर (Cancer) से पीड़ित (patients) हैं तो उसे इलाज या बीमारी से संबंधित होने वाले चेकअप (treatment and checkup) के लिए अगर दूसरे शहर आना जाना हो तो रेल टिकट (rail fair) पर 50 से लेकर 100 फीसदी तक की छूट (free travel in railways) दी जाती है। कैंसर (Cancer) के मरीज (patients) को ट्रेन के सेकंड, फर्स्ट क्लास और एसी चेयर कार में सफर पर 75 फीसदी, स्लीपर और 3 AC में सफर करने पर 100 फीसदी और 1 AC और 2 AC में सफर करने पर 50 फीसदी की छूट (discount) मिलती है। अगर मरीज (patients) के साथ उसकी देखभाल के लिए कोई एक व्यक्ति (helper) साथ में जाता है तो उसको भी रेल किराए में छूट (discount in rail fair) मिलती है। स्लीपर और 3 AC में सहायक को 75 फीसदी छूट का प्रावधान है, इन दोनों के अलावा बाकी किसी भी क्लास में सहायक को मरीज के बराबर ही छूट मिलती है। अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) की बेवसाइट https://www.irctc.co.in/nget/ पर जा सकते हैं।
थैलेसीमिया, दिल और किडनी के मरीज
थैलेसीमिया (Thalassemia) एक आनुवांशिक बीमारी है। इसमें मरीज को बार-बार खून चढ़ाना पड़ता है। इसके मरीज और उसके एक सहायक को इलाज या चेकअप के लिए ट्रेन (Train) से आने-जाने पर, दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों को हार्ट सर्जरी के लिए और किडनी के मरीज (kidney patients) को किडनी ट्रांसप्लांट (kidney patients) ऑपरेशन या डायलिसिस के लिए अकेले या एक सहायक (helper) के साथ ट्रेन टिकट पर छूट (free travel in railways) मिलती है। अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) की बेवसाइट पर जा सकते हैं।
ये हैं मरीजों के लिए नियम (Railway rules for patients)
- सेकंड क्लास, स्लीपर, फर्स्ट क्लास, 3 AC, AC चेयर कार में सफर के लिए 75 फीसदी
- 1 AC और 2 AC में 50 फीसदी
हीमोफीलिया पेशेंट्स (Hemophilia patients)
हीमोफीलिया में मरीज (Hemophilia patients) को भी इलाज या चेकअप के लिए ट्रेन टिकट (Train ticket) पर छूट (Discount) मिलती है, जो सेकंड, स्लीपर, फर्स्ट क्लास, 3 AC, AC चेयर कार में सफर करने पर 75 फीसदी रहती है। एक सहायक की टिकट पर भी यह छूट लागू होती है। अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) की बेवसाइट पर जा सकते हैं।
TB और खास कुष्ठ रोग के मरीज
TB और नॉन इन्फेक्शियस कुष्ठ रोग के मरीजों को ट्रेन के सेकंड, स्लीपर और फर्स्ट क्लास में अकेले या एक सहायक के साथ सफर करने पर टिकट पर 75 फीसदी छूट का प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) की बेवसाइट पर जा सकते हैं।
एड्स के मरीज
AIDS के मरीजों को नॉमिनेटेड सेंटर्स में इलाज, चेकअप के लिए ट्रेन से आने-जाने पर टिकट में 50 फीसदी की छूट मिलती है। यह छूट सेकंड क्लास से सफर के लिए होती है। अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) की बेवसाइट पर जा सकते हैं।
ऑस्टोमी के मरीज
ऑस्टोमी (asthma) के मरीजों को किसी भी उद्देश्य के लिए ट्रेन (Train) से सफर करने पर 50 फीसदी छूट मिलती है। हालांकि यह छूट उनके मासिक और तिमाही पास पर होती है। इसके अलावा उनके साथ एक सहायक (helper) के लिए भी यह छूट (Discount) लागू होती है। अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) की बेवसाइट पर जा सकते हैं।
सिकल सेल एनीमिया (cell anemia) और एप्लासिटक एनीमिया के मरीज
इन बीमारियों के मरीजों (Patients) को इलाज और चेकअप (treatment and checkup) के लिए ट्रेन से आने-जाने पर टिकट में 50 फीसदी की छूट मिलती है। यह छूट स्लीपर, AC चेयर कार, AC 3 टीयर और AC 2 टीयर क्लासेज से सफर में लागू होती है। अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) की बेवसाइट पर जा सकते हैं।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications