मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत की तारीफ अब माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स भी कर रहे हैं।
मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत की तारीफ अब माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रही गेट्स फाउंडेशन के संस्थापक बिल गेट्स ने आयुष्मान भारत की तारीफ की है।
गेट्स ने भारत सरकार को बधाई ट्वीट दिया है। आयुष्मान भारत के 100 दिन पूरा होने पर बधाई ट्वीट में गेट्स ने लिखा कि यह देखना बहुत सुखद है कि इस कार्यक्रम से बहुत लोग फायदा उठा रहे हैं।
100 दिनों के अंदर 6.85 लाख लोगों का मुफ्त इलाज
गेट्स ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए यह बधाई दी। बता दें कि नड्डा ने 2 जनवरी को ट्वीट कर बताया था कि 100 दिनों के भीतर 6.85 लाख लोगों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज का फायदा मिला। इसके अलावा योजना से लाभ लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
सालाना 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त
मोदी सरकार की इस महत्त्वाकाक्षी योजना की घोषणा पिछले साल बजट में की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत आरएसएस विचारक दीन दयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को लांच किया था।
इस योजना के तहत 10.7 करोड़ गरीब परिवारों का सालाना 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा। योजना शुरू होने के 100 दिनों के भीतर ही 6.95 लाख लोग लाभ उठा चुके हैं।
अब तक करीब 8.50 लाख को हुआ फायदा
आयुष्मान भारत के सीईओ डॉ इंदु भूषण का दावा है कि बुधवार तक करीब 8.50 लाख लोग योजना का लाभ उठा चुके हैं।
हर साल 1 करोड़ से भी लोगों को लाभ पहुंचाना
हालांकि वित मंत्री अरुण जेटली ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिये कहा कि इस योजना के प्रति जागरुकता बढ़ाई जाए तो इससे लाभ लाने वाले परिवारों की संख्या हर साल 1 करोड़ से भी अधिक हो सकती है। जेटली ने आयुष्मान भारत को हेल्थकेयर में गेमचेंजर बताया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
