किसी कारणवस आपका एनपीएस अकाउंट या नेशनल पेमेंट सिस्टम खाता यदि ऑनलाइन लॉगइन करने में दिक्कत कर रहा है या खाता खुल नहीं रहा है तो हो सकता है कि आपका अकाउंट बंद हो गया हो या फ्रीज हो गया हो।
किसी कारणवस आपका एनपीएस अकाउंट या नेशनल पेमेंट सिस्टम खाता यदि ऑनलाइन लॉगइन करने में दिक्कत कर रहा है या खाता खुल नहीं रहा है तो हो सकता है कि आपका अकाउंट बंद हो गया हो या फ्रीज हो गया हो। ज्यादातर यह तब होता है जब आप किसी वित्त वर्ष के दौरान NPS खाते में कम से कम 1,000 रुपए निवेश नहीं करते हैं और ऐसे में आपका अकाउंट फ्रीज हो जाता है।
खाता फ्रीज होने की यह जानकारी आपको ई-मेल के माध्यम से भी मिल जाएगी। यह जानकारी सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी (CRN) के माध्यम से मिलेगी।
इसलिए बंद होता है एनपीएस खाता
दरअसल एनपीएस टियर-1 को सक्रिय रखने के लिए सालाना कॉन्ट्रिब्यूशन पहले ही 6,000 रुपए घटाकर 1,000 रुपए कर दिया गया है। यदि न्यूनतम सालाना निवेश नहीं किया जाता है तो खाते को फ्रीज कर उसे निष्क्रिय कर दिया जाता है।
ऐसे चालू करें बंद एनपीएस खाते को
किसी वित्त वर्ष के दौरान कम से कम 500 रुपए के निवेश के साथ एनपीएस अकाउंट को दोबारा चालू किया जा सकता है। आप इसे या तो POP-SP (प्वॉइंट ऑफ परचेज प्रोवाइड) या ईएनपीएस के जरिए ऑनलाइन चालू कर सकते हैं।
ऑफलाइन इस तरह चालू करें एनपीएस खाता
इस खाते को ऑफलाइन दोबारा चालू करने के लिए आप POP के ऑफिस में जाएं, क्योंकि पीओपी की अधिकृत शाखाएं कलेक्शन प्वॉइंट के तौर पर काम करती हैं। बता दें कि इन्हें प्वॉइंट ऑफ प्रेजेंस सर्विस प्रोवाइडर्स भी कहा जाता है। POP-SP के जरिए कॉन्ट्रिब्यूशन करने के लिए आपको NCIS (एनपीएस कॉट्रिब्यूशन इंस्ट्रक्शन स्लिप) भरना होगा। जिसमें की पेमेंट का विवरण और PRN इत्यादि भी शामिल होते हैं।
e-NPS के जरिए ऑनलाइन ऐसे चालू करें खाता
बता दें कि आप एनपीएस अकाउंट को ऑनलाइन भी दोबारा चालू कर सकते हैं। इसके लिए ई-एनपीएस पोर्टल के जरिए 500 रुपए का अनिवार्य निवेश करना होगा। यह काम आप कुछ इस तरह से कर सकते हैं-
- सबसे पहले एनपीएस पोर्टल पर जाएं।
- यहां पर आकर कॉट्रिब्यूशन बटन पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप यहां क्लिक करेंगे उसके बाद पर्मानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRN) और जन्मतिथि दर्ज करने पर आपको अगले पेज में कॉट्रिब्यूशन करने की अनुमति मिलेगी।
- इसके बाद 500 रुपए का न्यूनतम कॉन्ट्रिब्यूशन हो जाने पर आपको CRN से ईमल मिलेगा। इस तरह से आप एनपीएस अकाउंट में निवेश शुरु कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
