यहां पर आपको पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट को खोलने की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।
इंडिया पोस्ट कई सारी बैंकिंग सर्विसेज की सुविधाएं प्रदान करता है। यह अपनी छोटी बचत योजना के तहत रेगुलर सेविंग अकाउंट की पेशकश करता है। यह अपने सेविंग अकाउंट में मौजूद डिपॉजिट पर एक वर्ष में 4 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान करता है। वित्त वर्ष 2012-13 के अनुसार इंडिया पोस्ट 10,000 तक के डिपॉजिट में टैक्स-फ्री सुविधा का प्रावधान करता है। सेविंग अकाउंट का नेटवर्क देशभर के 1.5 लाख पोस्ट ऑफिस से जुड़ा हुआ है। पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खोलने के लिए आपको कम से कम 20 रुपए तक जमा करना होगा।

यहां पर पोस्ट ऑफिस के बचत खाते के बारे में 10 जरुरी बातें बताएंगे:
1. पोस्ट ऑफिस के बचत खाते केवल कैश जमा करने पर ही खोले जा सकते हैं। यदि आप 500 रुपए तक जमा करके खाता खोलना चाहते हैं तो आपको चुक प्राप्त करने की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। मेंटनेंस के लिए न्यूनतम बैलेंस के चलते भी 500 रुपए की आवश्यकता होगी।
2. यदि आप चेक की सुविधा नहीं प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको मिनिमम बैलेंस सिर्फ 50 रुपए तक की मेंटेन करने की आवश्यकता होती है।
3. खाता खोलते समय और खाता बंद करते समय नॉमिनेशन की सुविधा प्रदान की जाती है।
4. सेविंग अकाउंट को पोस्ट ऑफिस के एक ब्रांच से दूसर ब्रांच में ट्रांसफर किया जा सकता है।
5. एक समय में एक पोस्ट ऑफिस में केवल एक ही सेविंग अकाउंट खोला जा सकता है।
6. पोस्ट ऑफिस का बचत खाता बच्चों के नाम पर भी खोला जा सकता है। जहां पर 10 साल से उुपर का बच्चा अपने खाते को खुद भी संचालित कर सकता है।
7. व्यक्तिगत खाते को संयुक्त खाते में बदला जा सकता है।
8. पोस्ट ऑफिस की सूचना के अनुसार दो और तीन लोगों के द्वारा एक साथ एक ज्वॉइंट अकाउंट खोला जा सकता है।
9. खाते को सक्रिय रखने के लिए तीन वित्तीय वर्षों में जमा या निकासी का कम से कम एक लेनदेन आवश्यक है।
10. जमा करने और पैसे निकालने के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम या फिर कोर बैंकिंग पोस्ट ऑफिस का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही अब आपको पोस्ट ऑफिस के एटीएम की भी सुविधा प्रदान की जाती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications