देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में भी जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि यह खाता बिना किसी वैध केवाईसी के भी खोला जा सकता है।
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में भी जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि यह खाता बिना किसी वैध केवाईसी के भी खोला जा सकता है। आमतौर पर बैंक कोई भी अकाउंट खोलने से पहले केवाईसी प्रक्रिया का सख्ती से पालन करते हैं।
वैसे एसबीआई का स्मॉल अकाउंट वह भी खोल सकता है जिसके पास कोई वैध केवाईसी दस्तावेज नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि उसकी उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
अकाउंट खोलने के लिए ये होता है करना
एसबीआई का स्मॉल अकाउंट खोलने के लिए आपको सेल्फ अटेस्टेड (स्वयं सत्यापित) फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान संबंधित बैंक अधिकारी के समक्ष देना होता है। इसके लिए स्मॉल अकाउंट में जीरो बैलेंस रख सकते हैं, लेकिन अधिकतम बैलेंस 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
वार्षिक शुल्क नहीं देना होता
एसबीआई इस अकाउंट के बदले बेसिक रुपे एटीएम या डेबिट कार्ड खाताधारक को जारी करता है। कोई वार्षिक शुल्क नहीं देना होता है। पैसे के लेन-देन एनईएफटी/आरटीजीएस और अन्य माध्यमों से करना, सरकार की तरफ से जारी चेक पर कोई शुल्क नहीं देना होता है।अगर आप अपना यह अकाउंट बंद करना चाहते हैं तो उस समय भी आपको कोई शुल्क नहीं देना होता है।
इन बातों का ध्यान रखना अनिवार्य है
- एसबीआई के इस जीरो बैलेंस खाते में अधिकतम बैलेंस किसी भी हाल में 50,000 रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।
-किसी भी महीने में पैसे निकालने और जमा करने का योग 10000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- एक वित्तीय वर्ष में कुल क्रेडिट एक लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए
- अगर बैलैंस 50000 रुपये अधिक हो गया और साल में अकाउंट का क्रेडिट एक लाख रुपये से अधिक हो गया तो अगला ट्रांजेक्शन आप तभी कर पाएंगे जब आप केवाईसी दस्वावेज की प्रक्रिया को पूरा करेंगे।
-एनडीटीवी प्रॉफिट की खबर के मुताबिक, इस अकाउंट के तहत आप महीने में कुल 4 ट्रांजेक्शन कर पाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
