वरिष्ठ नागरिक कई फायदों का लाभ उठा सकते है। ये फायदे राज्य व केंद्र सरकार की ओर से दिये जाते हैं, ताकि सीनियर सिटीजन के कल्याण में काम आये।
वरिष्ठ नागरिक कई फायदों का लाभ उठा सकते है। ये फायदे राज्य व केंद्र सरकार की ओर से दिये जाते हैं, ताकि सीनियर सिटीजन के कल्याण में काम आये।
जैसा कि हम सभी के घर में दादा-दादी और मां-बाप हैं और उनके हित और लाभ के लिए हर लोगों को इसकी जानकारी रखना जरूरी है। सबको पता होना चाहिए कि सीनियर सिटीजन के लिए क्या-क्या और कहां-कहां सुविधाएं सरकारी की ओर से दी जा रही हैं।
1. रेल यात्रा में छूट
भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा रोजगारदाता होने के साथ देश की लाइफलाइन भी है। भारतीय रेल में करोड़ों लोग रोजाना यात्रा करते हैं। रेलवे बुजुर्ग यात्रियों को टिकट में रियायत देता है। छूट लेने के लिए पुरुष के लिए 60 साल की उम्र सीमा तय है।
अगर आप 60 साल के हैं तो सभी क्लास के टिकट पर आपको 40 फीसदी छूट मिलेगी।महिला के लिए उम्र सीमा 58 साल है।उन्हें सभी क्लास के टिकट पर 50 फीसदी छूट मिलती है।
इतना ही नहीं सरकार ने सीनियर सिटिजंस के लिए टिकट आरक्षण केंद्र पर अलग टिकट काउंटर भी बनाए हैं। इसके अलावा सरकार सभी प्रमुख स्टेशनों पर व्हील चेयर सुविधा भी प्रदान करती है।
2. हवाई यात्रा में छूट
हवाई यात्रा भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए काफी आसान हो गई है। सरकारी कंपनी एयर इंडिया 60 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों को टिकट दर में 50 फीसदी की रियायत देती है। यह छूट एयर इंडिया के विमान से विदेश जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों को भी मिलती है।
सिर्फ एयर इंडिया ही नहीं, बल्कि कुछ निजी हवाई कंपनियां भी सीनियर सिटिजंस को डिस्काउंट देती हैं।हालांकि, इस छूट के नियम व शर्ते अलग हो सकती हैं। उदाहरण के लिए जेट एयरवेज 65 साल का आयु पार कर चुके यात्रियों को 50 फीसदी तक की छूट देती है।
3. आयकर में छूट सीमा
वहीं 60 साल पार कर चुके नागरिकों को आयकर में भी छूट दी जाती है। ऐसे नागरिकों की कुल आय यदि 3 लाख रुपये तक की है, तो उन्हें कोई टैक्स भरने की जरूरत नहीं। जबकि 3 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक की आय पर उन्हें 10 फीसदी की दर से टैक्स चुकाना होता है।
5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये आमदनी पर 20 फीसदी और 10 लाख रुपये से अधिक आय पर 30 फीसदी की दर से आयकर का भुगतान जरूरी है। अति वरिष्ठ नागिरकों (80 वर्ष की आयु) के लिए 5 लाख रुपये का आय तक कोई कर नहीं है।
4. सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम पर अधिक ब्याज
60 साल से अधिक उम्र के लोग इस स्कीम में पैसा लगा सकते हैं।इस स्कीम का लाभ वे लोग भी उठा सकते हैं, जिन्होंने 55 वर्ष या उसके बाद ऐच्छिक रिटायरमेंट लिया हो। इस स्कीम पर 9.3 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है, जो सरकार की सभी स्कीमों में सबसे ज्यादा है।
इस स्कीम में निवेश किए गए पैसे की मैच्योरिटी अवधि पांच वर्षों के लिए निश्चित रखी गई है। इस स्कीम के तहत निवेश की गई रकम सेक्शन 80सी के तहत टैक्स फ्री है।इस स्कीम के जरिए वरिष्ठ नागरिक अपने ईपीएफ, ग्रैच्युटी आदि रकम पर ब्याज कमा सकते हैं।साथ ही इससे पैसा निकालना भी आसान है।
5. एलआईसी में इनके लिए कई योजनाएं
एलआईसी की वरिष्ठ पेंशन भीम योजना 2017 के तहत 10 वर्षों के लिए 8 फीसदी की वापसी की गारंटी दर के आधार पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक निश्चित पेंशन प्रदान करेगी।इस योजना में अधिकतम 7.5 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है और मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक आधार पर पेंशन प्राप्त कर सकता है।
6. बीएसएनएल में भी कम लिया जाता है पैसा
सीनियर सिटीजन के लिए टेलीफोन बिल सब्सिडी वाले हैं। बीएसएनएल में 65 से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिक प्राथमिकता पर टेलीफोन के पंजीकरण के लिए पात्र हैं।
उनका पंजीकरण शुल्क भी माफ किया जाता है. इसमें 65 से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों को इन्स्टॉलेशन चार्ज और लैंडलाइन कनेक्शन पर मंथली 25 प्रतिशत की छूट मिलती है।
7. बस किराये में भी कटौती
बस यात्रा स्टेट गवर्नमेंट द्वारा सीनियर सिटीजन को बस में भी ऑफर के तौर पर डिस्काउंट दिया जाता है। कुछ बस सीट उनके लिए पहले से ही रिजर्व रहती हैं। सीनियर सिटीजन को निवेश पर भी ज्यादा ब्याज मिलता है।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के अंतर्गत जो सीनियर सिटीजन 60 साल के हो गये हैं, उन्हें 8. फीसदी ब्याज दर हर साल मिलेगी।वहीं फिक्स डिपोजिट में उन्हें 0.5 फीसदी अधिक ब्याज दर मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications