यहां पर आपको पेटीएम के माध्यम से मेट्रो कार्ड को ऑनलाइन रिचार्ज करने का तरीका बताएंगे।
दिल्ली, बैंगलोर, हैदराबाद और मुंबई जैसे बड़े शहरों में मेट्रो यात्रियों की संख्या काफी बढ़ चुकी है। इसकी वजह यह है कि कम समय और कम पैसे में जल्दी और लंबी दूरी तय करने को मिलता है। आजकल ज्यादातर लोग मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करते हैं ताकि मेट्रो स्टेशन पर टोकन खरीदने के लिए लंबी लाइन में न खड़ा होना पड़े। मेट्रो कार्ड होने के बाद भी कई बार आपको स्टेशन पर लाइन लगाकर खड़े होना पड़ता है इसका कारण है कि कार्ड को रिचार्ज कराने के लिए। आपको बता दें कि मेट्रो कार्ड आप ऑनलाइन भी रिचार्ज कर सकते हैं पर कैसे यह आपको यहां पर हम बताएंगे।
पेटीएम है सबसे अच्छा विकल्प
जिस तरह से मोबाइल, डिश टीवी और बांकी चीजों के लिए आप रिचार्ज करते हैं ठीक उसी तरह मेट्रो कार्ड को भी ऑनलाइन रिचार्ज करना बहुत ही आसान है। पेटीएम से अब आप मेट्रो कार्ड भी रिचार्ज कर सकते हैं। पेटीएम यह सुविधा अपने यूजर्स को आजकल प्रदान कर रही है। तो आइए जानते हैं कि पेटीएम के माध्यम से आप मेट्रो कार्ड कैसे रिचार्ज कर सकते हैं:
मेट्रो कार्ड को ऑनलाइन ऐसे करें रिचार्ज
सबसे पहले आप अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर पेटीएम अकाउंट खोलें। इसके बाद यहां पर मेट्रो का विकल्प दिखेगा, इस विकल्प पर क्लिक करने पर आपको दिल्ली मेट्रो, मुंबई मेट्रो और हैदराबाद मेट्रो का आप्शन मिलेगा। आप के पास जिस भी शहर का मेट्रो कार्ड उस पर क्लिक करें। इसके बाद आगे आपको अपना मेट्रो कार्ड नंबर और कितने का रिचार्ज करना है वह राशि अंकित करनी होगी। आखिरी में आपको प्रोसीड टू पे पर क्लिक करना होगा और इस तरह से आपका कार्ड रिचार्ज हो जाएगा।
मेट्रो कार्ड यहां से भी कर सकते हैं रिचार्ज
पेटीएम की ही तरह रिचार्ज करने का काम कई अन्य कंपनियां भी करती है। उनमें भी मेट्रो कार्ड को रिचार्ज करने का तरीका ऐसा ही है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो की वेबसाइट पर जाकर भी आप कार्ड को रिचार्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस लिंक https://www.dmrcsmartcard.com/ पर जाना होगा। इसमें आपको कार्ड नंबर के जरिए ही रिचार्ज करना होगा।
ऑनलाइन रिचार्ज के बाद यह काम करें
रिचार्ज करने के बाद आपको एक और काम करना होगा कि अपने रिचार्ज की गई राशि को मैनुअली अपडेट करना होगा। इसके लिए आपको मेट्रो स्टेशन पर कस्टमर सर्विस केबिन के पास लगी बैलेंस चेक करने वाली मशीन की मदद लेनी होगी। वो मशीन आपको बैलेंस बताने के अलावा आपके कार्ड में ऑनलाइल रिचार्ज की गई राशि को भी अपडेट करती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
