देश के बड़े बैंकों में शामिल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसबीआई में खाता खुलवाना बेहद आसान है।
देश के बड़े बैंकों में शामिल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसबीआई में खाता खुलवाना बेहद आसान है। इसका प्रोसेस बाकी बैंकों की तरह बेहद सिंपल है। यहां हम बचत खाते सेविंग अकाउंट की बात करें रहें है जिसे ऑनलाइन और ब्रांच में जाकर खुलवाया जा सकता है। दोनों ही तरीके से अकाउंट खुलवाना बेहद आसान है।
क्या डॉक्युमेंट चाहिए
एक पहचान के लिए पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड। एक अड्रेस प्रूफ के लिए पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड आदि में से एक पैन कार्ड फॉर्म 16 (अगर पैन कार्ड नहीं हो तो) दो नई पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
ऑनलाइन खाता कैसे खुलवाएं
1. सबसे पहले https://www.onlinesbi.com/ पर जाएं।
2. न्यू यूजर एक्टिवेशन/ रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। आपकी स्क्रीन पर पॉप-अप होगा जो यह सुनिश्चित करने के लिए पूछेगा कि क्या आपने पहले से ही ब्रांच से इंटरनेट बैंकिंग किट तो नहीं प्राप्त की है। 'ओके' पर क्लिक करें।
3. आपकी स्क्रीन पर नया टैब खुलेगा। पहली बार खुद को रजिस्टर कराने पर आपको 'न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन' को चुनना होगा। फिर 'नेक्स्ट' पर क्लिक करें।
अपना ब्योरा काफी ध्यानपूर्वक देने की जरुरत
4. आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज दिखेगा। यहां आपको अपना ब्योरा भरना होगा। आपको अपना अकाउंट नंबर, सीआर्इएफ नंबर, पांच अंकों का ब्रांच कोड, देश, पंजीकृत मोबाइल नंबर, सुविधा का नाम और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। आपको अपने अकाउंट नंबर, सीआर्इएफ और ब्रांच कोड का ब्योरा पासबुक के पहले पेज पर मिल जाएगा।
5. सभी विवरण दर्ज करने के बाद 'सब्मिट' पर क्लिक करें। जांच लें कि आपने जो भी ब्योरा भरा है वह सही हो।
6. सफलतापूर्वक सब्मिशन के बाद आपके मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करें और 'कंफर्म' पर क्लिक करें।
पासवर्ड कम से कम 8 अंकों का अनिवार्य
7. 'आर्इ हैव मार्इ एटीएम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विदाउट ब्रांच विजिट का विकल्प चुनें। आपको अपने एटीएम कार्ड का विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। फिर 'सब्मिट' पर क्लिक करें।
8. सफल सब्मिशन पर अस्थायी यूजरनेम दिखार्इ देगा। आपसे अपना लॉग-इन पासवर्ड क्रिएट करने के लिए कहा जाएगा। सुनिश्चित करें कि आप ये अस्थायी यूजरनेम सुरक्षित तरीके से लिखें। पासवर्ड दोबारा एंटर करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
हालांकि बता दें कि पासवर्ड कम से कम 8 कैरेक्टर का होना चाहिए। इसमें
बड़े और छोटे दोनों अक्षर होने चाहिए। कम से कम एक स्पेशल कैरेक्टर भी होना चाहिए।
इंटरनेट बैंकिंग से काफी सुविधा मिलती
9. सफलतापूर्वक लॉग-इन पासवर्ड दर्ज करने पर आपको एसबीआर्इ कॉल सेंटर के निर्देशों के अनुसार एक घंटे बाद इंटरनेट बैंकिंग सर्विस में लॉग-इन करने की सलाह दी जाती है। आपसे अपनी पसंद का नया यूजरनेम बनाने के लिए कहा जाएगा। इंटरनेट बैंकिंग की शर्तों को स्वीकार करने के लिए चेकबॉक्स को चुनें। फिर सब्मिट पर क्लिक करें।
10. आपसे नया लॉग-इन पासवर्ड और प्रोफाइल पासवर्ड बनाने के लिए कहा जाएगा। याद रखें कि ये दोनों पासवर्ड अलग-अलग होते हैं। साथ ही आपको लिस्ट से एक गुप्त सवाल चुनकर उसका जवाब देने की जरूरत होगी। पासवर्ड भूलने पर यह सवाल आपसे किया जाएगा।
11. बैंक रिकॉर्ड में बताई गयी जन्मतिथि, स्थान, देश और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
12. सब्मिट पर क्लिक करें। इन विवरणों के सेव हो जाने पर आप इंंटरनेट बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ब्रांच में जाकर खाता कैसे खुलवाएं
- अपने नजदीकी एसबीआई ब्रांच जाकर वहां किसी बैंक कर्मी से मिलें और अकाउंट खोलनेवाला फॉर्म लें।
- इसके फॉर्म 1 में नाम, पता, साइन आदि जानकारी देनी होगी।
- वहीं दूसरा फॉर्म तब भरना होगा जब पैन कार्ड न हो।
- बचत खाते में कम से कम 1000 रुपये जमा करवाने होंगे।
- फिर फॉर्म बैंक कर्मी को दें जिसके वेरिफाइ होने के बाद पासबुक और चेक बुक आदि मिल जाएगी, हाथ के हाथ आप इंटरनेट बैंकिंग शुरू कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
