यहां पर आपको एसबीआई द्वारा प्रदान किए जाने वाले जीरो बैलेंस खातों के बारे में बताएंगे।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), देश का सबसे बड़ा ऋणदाता, कुछ खातों की पेशकश करता है जहां औसत मासिक शेष (AMB) नियम लागू नहीं होता है। इन खातों में ग्राहकों को किसी विशेष न्यूनतम औसत शेषराशि को बनाए रखने की आवश्यकता नहीं होती है। दूसरे शब्दों में कहें तो इन बैंक खातों को शून्य बैलेंस के साथ संचालित किया जा सकता है। औसत मासिक शेष (एएमबी) बैंक बचतकर्ताओं द्वारा अपने बचत बैंक खातों में आवश्यक न्यूनतम जमा राशि है। एक महीने में एएमबी आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल होने वाले ग्राहक को कुछ जुर्माना शुल्क भी देना पड़ता है।
यहां पर आपको SBI द्वारा प्रदान किए गए कुछ जीरो बैलेंस अकाउंट के बारे में बताएंगे:
1. बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSDB) अकाउंट
बीएसबीडी खाता किसी व्यक्ति द्वारा केवाईसी प्रदान करके खुलवाया जा सकता है। इस खाते का उद्देश्य यही है कि ग्राहकों को बिना किसी शुल्क के शून्य राशि के साथ बचत खाता को खुलवाने के लिए प्रेरित करना है। एसबीआई BSBD खाते में 1 करोड़ तक की राशि पर 3.5 प्रतिशत तक ब्याज दर प्रदान करता है और 1 करोड़ रुपए से उुपर की राशि पर 4 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान करता है।
2. प्रधानमंत्री जन-धन खाता
यह खाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रस्तुत किया गया था। जिसका उद्देश्य लोगों को वित्तीय, बैंकिंग बचत, डिपॉजिट अकाउंट, बीमा और पेंशन के लिए लोगों जीरों बैलेंस खाते के साथ आकर्षित करना है। इस खाते की सुविधा लगभग हर सरकारी बैंक द्वारा प्रदान की जाती है। खाते को एसबीआई के किसी भी ब्रांच में जाकर खुलवा सकते हैं।
3. पहला कदम पहली उड़ान खाता
पहला कदम और पहली उड़ान, विशेष रूप से उन बच्चों के लिए बचत बैंक खाते हैं जो न केवल नाबालिगों को पैसे बचाने के महत्व को सीखने में मदद करते हैं बल्कि उन्हें पैसे की 'खरीद शक्ति' के साथ प्रयोग करने की अनुमति भी देते हैं। इन खातों को ग्राहकों को किसी विशेष न्यूनतम औसत शेषराशि को बनाए रखने की आवश्यकता नहीं होती है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, पहला कदम खाता 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति के नाम पर खोला जा सकता है, लेकिन पहली उड़ान खाता उन लोगों के लिए है जो 10 साल से ऊपर हैं।
SBI इंस्टा सेविंग्स और डिजिटल सेविंग अकाउंट
देश के सबसे बड़े ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी वेबसाइट sbi.co.in पर कहा है कि ये दो प्रकार के बचत बैंक खाते हैं जिन्हें फोन के माध्यम से खोला जा सकता है। इन दोनों खातों पर न्यूनतम शेष राशि की 31 मार्च, 2019 तक छूट दी गई है।
5. नो फ्रिल्स अकाउंट (जिन खातों में कोई पाबंदी नहीं)
SBI शाखा में कई ऐसे खाते हैं जिनमें कोई पाबंदी नहीं होती, यानी कि बैंक उन ग्राहकों के लिए खाता खोल सकते हैं जो बैंक द्वारा उल्लेखित दस्तावेज जमा करने की स्थिति में नहीं हैं और वे एक साथ खोले गए सभी खातों में पचास हजार रुपये से अधिक की शेष राशि बनाए रखने का इरादा रखते हैं लेकिन साल भर में वो 1 लाख रुपए से ज्यादा की राशि नहीं जमा कर सकते हैं।
इसके अलावा ऐसे व्यक्तियों के भी ये खाते खुल सकते हैं जिनकी पहचान का कोई व्यक्ति पहले से ही बैंक में केवाईसी के साथ खाता खुलवा चुका है या बैंक के किसी अन्य कस्टमर द्वारा उस व्यक्ति की पहचान और संबंधित जानकारी की पुष्टि की जाने की परिस्थिति में।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications