आधार स्‍टेट्स कैसे चेक करें?

यहां पर आपको बताएंगे कि निजी जानकारी को अपडेट करने के बाद आधार का स्‍टेट्स कैसे चेक करें?

आधार कार्ड लगभग हर व्‍यक्ति के जीवन का एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा बन चुका है। यह एक ऐसा पहचान पत्र है जो आपको भारत नागरिक होने का सबूत तो देता ही है साथ ही अन्‍य कई चीजों के लिए आधार कार्ड आवश्‍यक है। इसलिए जरुरी है कि आपके आधार कार्ड में सभी जानकारियां जैसे नाम, पता, फोन नंबर आदि सही तरीके से अपडेट होना चाहिए। आधार अपडेशन की प्रक्रिया अब बहुत ही आसान हो गई है। डेमोग्राफिक या बायोमीट्रिक डाटा भी अब अपडेट किया जा सकता है इसे अपडेट करने के लिए आवेदन करने के बाद आप इसे ट्रैक भी कर सकते हैं।

UIDAI की वेबसाइट से कर सकते हैं अपडेट

UIDAI की वेबसाइट से कर सकते हैं अपडेट

12 डिजिट वाले यूनिक आईडेंटिफिकेशन कार्ड को आधार केंद्र या UIDAI की वेबसाइट से अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए हम ऑनलाइन या ऑफलाइप फॉर्म भरते हैं और साथ ही सर्पोटिंग डाक्‍यूमेंट भी लगाते हैं। अप्‍लीकेशन जमा करने के बाद आपको एकनॉलेजमेंट स्लिप और URN मिलेगा। इस‍के जरिए आप आधार अपडेट का स्‍टेट्स जांच सकते हैं।

यदि आपने ऑनलाइन आधार अपडेट किया है तो आपको एक एकनॉलेजमेंट स्लिप मिली होगी, जिसमें URN और SRN नंबर होता है।

 

अपडेट रिक्‍वेस्‍ट भेजने के बाद आधार स्‍टेट्स चेक करने का तरीका

अपडेट रिक्‍वेस्‍ट भेजने के बाद आधार स्‍टेट्स चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले अधिकारिक आधार वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Aadhaar update कैटेगरी चुनें। 
  • अब Check Status-Udate done online पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आधार नंबर, URN और SRN इंटर करें। टेक्‍स्‍ट वेरिफिकेशन एंटर करने के बाद गेट स्‍टेट्स पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको एक नए पेज पर रिडायरेक्‍ट किया जाएगा और यहां आप स्‍टेट्स देख सकते हैं।
  •  

    यदि आधार केंद्र में अपडेट रिक्‍वेस्‍ट दिया तो ऐसे देखें स्‍टेट्स

    यदि आधार केंद्र में अपडेट रिक्‍वेस्‍ट दिया तो ऐसे देखें स्‍टेट्स

    • आधिकारिक आधार वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाएं।
    • होमपेज पर आपको आधार अपडेट कैटेगरी मिलेगी।
    • अब Check Status-Update Done At Enrolment Center/ECMP चुनें।
    • एकनॉलेजमेंट स्लिप पर मौजूद 14 अंकों का इनरॉलेमेंट नंबर एंटर करें। अगले बॉक्‍स में स्लिप में देखकर तारीख, महीना, साल, घंटा, मिनट और सेकंड एंटर करें। इसके अलावा 4 अंकों का सिक्‍योरिटी कोड भी डालें।
    • Check Status पर क्लिक करके अपना स्‍टेट्स देखें।
    •  

      ऑफलाइन स्‍टेट्स पता करने का तरीका

      ऑफलाइन स्‍टेट्स पता करने का तरीका

      आप आधार अपडेट रिक्‍वेस्‍ट का स्‍टेट्स ऑफलाइन जांच सकते हैं। इसके लिए आपको आधार इनरॉलमेंट सेंटर या पर्मानेंट आधार सेंटर पर जाना होगा और आपको अपने साथ एकनॉलमेंट स्लिप लेकर जाना होगा। आधार केंद्र पर मौजूद प्रभारी से आप आधार का स्‍टेट्स जान सकते हैं। इसके अलावा आधार हेल्‍पलाइन (1947) पर कॉल करके भी स्‍टेट्स जान सकते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+