यहां पर आपको डेबिट कार्ड से संबंधित विभिन्न चार्जेस के बारे में बताएंगे, जो कि बैंकों के द्वारा लगाए जाते हैं।
एटीएम मशीन के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आपको बैंक के द्वारा डेबिट कार्ड प्रदान किए जाते हैं। डेबिट कार्ड से आम आदमी का जीवन सुविधाजन हो गया है। पर क्या आप जानते हैं डेबिट कार्ड पर मिलने वाली सुविधाएं फ्री में नहीं मिलती हैं। जी हां इस पर भी कई तरह के चार्ज वसूले जाते हैं। यहां पर आपको डेबिट कार्ड से जुड़े ऐसे ही चार्जेस के बारे में बताएंगे कि जो कि बैंक के द्वारा लगाए जाते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में-
डेबिट कार्ड को जारी करने का चार्ज
बैंक और आपके सेविंग अकाउंट के प्रकार के आधार पर बैंक आपसे वन टाइम डेबिट कार्ड इशू चार्ज या एनुअल चार्ज ले सकता है। बता दें कि अधिकांश सरकारी बैंक फ्री में डेबिट कार्ड देते हैं, लेकिन प्राइवेट बैंक अपने ग्राहकों को ज्यादा लाभ वाले प्रीमियम कार्ड के लिए एक वन टाइम डेबिट कार्ड इशू चार्ज ले सकते हैं। इनकी मदद से आप रोज ज्यादा पैसे निकाल सकते हैं, साथ ही हर महीने ज्यादा संख्या में फ्री में लेनदेन कर सकते हैं।
वार्षिक मेंटनेंस फीस
ज्यादातर बैंक अपने सभी डेबिट कार्ड यूजर्स से एनुअल मेंटनेंस फीस के रुप में कुछ पैसे चार्ज करते हैं। उदाहरण के लिए अधिकांश प्राइवेट और पीएसयू बैंक अपने बेसिक या क्लासिक कार्ड के लिए हर साल 100 से 150 रुपए के आसपास चार्ज करते हैं। प्लेटिनम कार्ड जैसे प्रीमियम कार्डों के लिए ये चार्ज आमतौर पर 500 से 700 रुपए के आसपास होते हैं। ये चार्ज अलग-अलग बैंक और कार्ड धारक की भौगोलिक स्थिति के आधार पर अलग-अलग होते हैं।
एटीएम ट्रांजेक्शन चार्ज
अकाउंट या डेबिट कार्ड के प्रकार के आधार पर बैंक हर महीने एक निश्चित संख्या में फ्री में एटीएम ट्रांजेक्शन की सुविधा प्रदान करते हैं। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक हर महीने फ्री लिमिट से बाहर कोई लेनदेन करने पर 5 से 50 रुपए के आसपास और साथ में जीएसटी चार्ज करता है। ये चार्ज आपके बैंक के नियमों, आपकी भौगोलिक स्थिति और आपके बैंक अकाउंट में मौजूद बैलेंस पर निर्भर करते हैं। अपने बैंक से एटीएम लेनदेन सीमा के बारे में और फ्री की लिमिट को पार करने पर लगने वाले चार्ज के बारे में जरुर पूछें। ताकि आपको एटीएम का उपयोग करने के लिए कोई फीस न देनी पड़े।
कार्ड रिप्लेसमेंट और रीइशू की फीस
अगर आपको किसी कारण से अपना डेबिट कार्ड रिप्लेस करवाने की जरुरत पड़ती है तो बैंक इसके लिए आपसे एक कार्ड रिप्लेसमेंट या रीइशू चार्ज लेगा, लेकिन यदि आपका कार्ड उसके ड्यू डेट के अनुसार एक्सपायर हो गया है तो बैंक उसे फ्री में रिप्लेस कर देगा।
कार्ड का पिन फिर से जेनरेट करने पर
आपको बता दें कि कई बैंक किसी कारण से डेबिट कार्ड पिन को फिर से जनरेट किए जाने पर चार्ज ले सकते हैं। नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से फिर से पिन जनरेट करने पर अधिकांश बैंक कोई चार्ज नहीं लेते हैं लेकिन अपने या किसी अन्य बैंक के एटीएम से फिर से पिन जनरेट करने पर एक निर्धारित वन टाइम चार्ज लग सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications