ATM का उपयोग करते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
यहां पर आपको बताएंगे कि एटीएम का इस्तेमाल करते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
पिछले कुछ सालों से एटीएम धोखाधड़ी पर लोगों द्वारा और बैंकों द्वारा कई शिकायतें दर्ज करायी गई हैं। चूंकि इस समय बैंक चिप वाले डेबिट कार्ड को भी प्रयोग में लाए जाने का कार्य किया जा रहा है ऐसे में जरुरी हो जाता है कि कस्टमर खुद अपने पैसे की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें। कस्टमर के आग्रह पर और सुरक्षा के उद्देश्य से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बताया है कि एटीएम का उपयोग करते समय कौन से काम करना चाहिए और कौन से काम नहीं करना चाहिए।

तो आइए जानते हैं इन सुरक्षा संबंधी बातों के बारे में-
ये काम करें
- जब कभी आप एटीएम के माध्यम से ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको सबसे पहले यह ध्यान देना चाहिए कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित हो और एटीएम का पासवर्ड डालते समय कोई नहीं देखे।
- पैसे निकालने के बाद एटीएम मशीन पर वेलकम स्क्रीन का इंतजार करें, जब तक पूरी प्रक्रिया खत्म न हो जाए, तब तक वहीं रहें।
- इस बात की पुष्टि करें कि आपका वर्तमान मोबाइल नंबर बैंक से लिंक है ताकि ट्रांजेक्शन के तुरंत बाद आपके पास अलर्ट का मैसेज भी आए।
- ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आपके आसपास संदिग्ध प्रकार के लगें या पैसे निकालते समय आपको बातों में उलझाने का प्रयास करें।
- एटीएम से कोई अलग से डिवाइस लगी हो जो कि कुछ अलग से प्रतीत हो तो तुरंत संभल जाएं।
- यदि आपका एटीएम/डेबिट कार्ड गुम जाता है या कहीं से आपके अकाउंट के द्वारा पैसे निकाले जाते हैं तो तुरंत बैंक में शिकायत करें।
- बैंक के स्टेटमेंट, अलर्ट मैसेज और ट्रांजेक्शन वाले मैसेज हमेशा चेक करें।
- यदि आप एटीएम मशीन में सारी जानकारी देने के बाद कैश नहीं आ रहा है या कैश ऑउट स्क्रीन पर नहीं है तो बैंक से संपर्क करें।
ये काम नहीं करें
- कभी भी अपना पिन नंबर अपने एटीएम कार्ड कार्ड पर न लिखें उसे याद कर लें।
- अपना कार्ड किसी अन्जान व्यक्ति को न दें और न ही किसी और को ट्रांजेक्शन करने के लिए कहें।
- अपना एटीएम पिन न तो बैंक के कर्मचारियों को बताएं और न ही अपने घर वालों को।
- जब आप एटीएम में खड़े होकर ट्रांजेक्शन कर रहे होते हैं उस समय फोन पर बात न करें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
