देश में रहने वाले सभी नागरिकों को मतदान करना और ऐसा करने के लिए आपको मतदाता पहचान पत्र की जरूरत होती है। साथ ही मतदाता सूची में भी आपका नाम होना चाहिए। मतदाता पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया बहुत सरल
देश में रहने वाले सभी नागरिकों को मतदान करना और ऐसा करने के लिए आपको मतदाता पहचान पत्र की जरूरत होती है। साथ ही मतदाता सूची में भी आपका नाम होना चाहिए। मतदाता पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया बहुत सरल है। आप मतदाता आईडी के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और तो आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। इतना ही नहीं काफी आसानी से यह पता कर सकते है कि आपका नाम भारत में चुनावी सूची पर है या नहीं।
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की मदद लें
तो चलिए आपको एक राहत की खबर देते है। राज्य की वोटर लिस्ट में अगर आपको अपना नाम दर्ज कराना है या अपने वोटर कार्ड में किसी गलती को सुधरवाना है तो चुनावी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। यह काम अब घर बैठे इंटरनेट की मदद से किया जा सकता है। इसके लिए बस आपको निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http://www.nvsp.in/ पर जाकर नाम को शामिल करने या गलती सुधारने के लिए आवेदन करना होगा। साइट पर निर्धारित फॉर्म भरकर यह काम किया जा सकता है। वहीं हर चुनाव से पहले वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। इसलिए अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता ऑनलाइन अपडेशन की इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
वेब आधारित एप्लिकेशन की भी शुरुआत
इसके अलावा भारतीय निर्वाचन आयोग ने वेब आधारित एप्लिकेशन की भी शुरुआत की है। यह एप्प नए रजिस्ट्रेशन के बारे में एसएमएस एलर्ट के जरिए अफसरों को सूचित करता है।
जबकि पहले चुनावी कार्यालय को घर-घर का सर्वे कराना पड़ता था। इसमें बूथ स्तर के अधिकारियों की सेवाएं ली जाती थीं। जो कि हर एक घर में जाकर लिस्ट में वोटरों के नाम और पते को जांचते थे। लेकिन, अब नर्इ ऑनलाइन सुविधा मतदाताओं और निर्वाचन अधिकारियों को लिस्ट को तेजी से अपडेट करने में मदद करेगी।
कैसे अपडेट करें डिटेल्स
हालांकि देशभर में तकरीबन 7,500 निर्वाचन अधिकारियों को नए प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। यह रजिस्ट्रेशन और बदलाव के बारे में उन्हें एसएसएस के जरिए अलर्ट करता है।
वोटर लिस्ट में कैसे अपडेट करें डिटेल्स
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http://www.nvsp.in/ पर जाएं और अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
ये सारे डॉक्यूमेंट रखना अनिवार्य
1. एक पासपोर्ट साइज की फोटो।
2. पहचान पत्र-इसमें जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या हार्इस्कूल की मार्कशीट शामिल है।
3. एड्रेस प्रूफ का प्रमाण- राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या फोन या बिजली-पानी का बिल हो सकता है।
- आप अपने अनुरोध की स्थिति को ऑनलाइन देख सकते हैं। बता दें कि आपका वोटर आर्इडी कार्ड एक महीने में रिलीज कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications