यहां पर आपको इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के क्यूआर कार्ड के इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे, साथ ही बताएंगे कि आपको इससे क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB), जिसे पिछले शनिवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था, यह नकद और नकद रहित लेनदेन दोनों के लिए एटीएम कार्ड और डेबिट कार्ड से अलग है यानी कि इस बैंक में आपको QR कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। IPPB नए क्यूआर या QR (क्विक-रिस्पॉन्स) कार्ड जारी करेगा जो बॉयोमीट्रिक प्रमाणीकरण पर काम करते हैं, न कि पासवर्ड या पिन पर।
वर्तमान में, आईपीपीबी 3 प्रकार के बचत खाते-नियमित, डिजिटल और बुनियादी-वर्तमान खाता प्रदान करता है। हालांकि इनमें से प्रत्येक की अलग-अलग विशेषताएं हैं, फिर भी यह कोई भी एटीएम या डेबिट कार्ड प्रदान नहीं करता है।
आईपीपीबी ने पहले ही अपना एप लॉन्च कर दिया है, जिसका इस्तेमाल मोबाइल बैंकिंग के लिए किया जा सकता है और यहां तक कि पोस्ट ऑफिस पर जाकर आधार कार्ड आधारित खाता खोलने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में मोबाइल एप के पूरी तरह कार्यात्मक होने की उम्मीद है।
QR कार्ड क्या है
एक क्यूआर कार्ड में QR कोड या बारकोड होता है जिसका उपयोग खाता धारकों की पहचान के लिए किया जाता है। कोई दो क्यूआर कोड समान नहीं होते हैं। एक स्मार्टफोन या माइक्रो-एटीएम के माध्यम से आईपीपीबी खाताधारक की पहचान करने के लिए कोड को समझ लिया जा सकता है, इस डिवाइस का उपयोग जल्द ही पोस्टमैन द्वारा किया जाएगा।
QR कार्ड का उपयोग करके पैसे कैसे निकालें
एक बार ग्राहक की पहचान QR कोड से होने के बाद पोस्टमैन या बैंकिंग संवाददाता बायोमेट्रिक डेटा का उपयोग करके एक और सत्यापन करेगा। द्वि-चरणीय सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद, ग्राहक को नकदी में भुगतान किया जाता है जो डाकिया द्वारा किया जाता है। डोर टू डोर बैंकिंग सर्विस, जो ग्रामीण इलाकों में विशेष रूप से आसान होगी, इसके लिए आपको प्रति ट्रांजेक्शन 25 रुपए देने होंगे।
इसके अलावा, आप मनी ट्रांसफर, बिल भुगतान और कैशलेस शॉपिंग के लिए क्यूआर कार्ड का भी उपयोग कर सकते हैं।
QR कार्ड का उपयोग कहां करें
क्यूआर कार्ड लेनदेन डाकिया, डाकघर या ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के माध्यम से किया जा सकता है। आईपीपीबी बोर्ड पर छोटे व्यापारियों और किराना स्टोर्स समेत असंगठित खुदरा बिक्री भी ला रहा है। एक बार सिस्टम चालू हो जाने पर, आप अपने क्यूआर कार्ड का उपयोग करके छोटे स्टोरों पर भी भुगतान कर सकते हैं।
क्यूआर (QR) कार्ड रखने के क्या फायदे हैं
किसी के पास आपके एटीएम कार्ड की भौतिक प्रति है और उसे पिन पता है तो वहा किसी भी एटीएम से पैसे निकाल सकता है लेकिन एक क्यूआर कार्ड के साथ ऐसा नहीं है। यह एटीएम पर और यहां तक कि पोस्ट ऑफिस पर या पोस्टमेन और ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भी इसका उपयोग तब तक नहीं कर सकते जब तक उन्हें आपका बॉयोमीट्रिक्स उन्हें न मिल जाए। इसलिए, आपके बैंक खाते में रखे गए पैसे के लिए यह सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत है।
साथ ही यह आपको पिन याद रखने की परेशानियों से भी बचाता है। इस क्यूआर कार्ड का उपयोग करने के लिए आपको अपने IPPB खाता संख्या को भी याद रखने की आवश्यकता नहीं है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
