यहां पर आपको बताएंगे कि आप अपने आधार को कैसे लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। आधार को लॉक करने की पूरी प्रक्रिया पढ़ें यहां।
अपने आधार कार्ड से जुड़ी जानकारियों को सुरक्षित रखने के लिए आप अपने Aadhaar को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं पर शायद आप इसके बारे में नहीं जानते होंगे। तो कोई बात नहीं हम आपको बताएंगे कि आप कैसे यह काम कर सकते हैं। कुछ समय से आधार कार्ड को लेकर कई तरह के डाटा लीक की कई खबरें आ चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चाएं काफी तेज हुई हैं।

आप अपने आधार कार्ड की सुरक्षा को लेकर खुद कदम उठा सकते हैं और उसे लॉक कर सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि आप घर बैठे बायोमैट्रिक डाटा को लॉक कर सकते हैं इसके लिए आपको एक कंप्यूटर और इंटरनेट की जरुरत पड़ेगी।
तो आइए जानते हैं कि आधार कार्ड को कैसे लॉक और अनलॉक कर सकते हैं-
आधार को लॉक करने का तरीका
- सबसे पहले आपको आधार की वेबसाइट https://www.uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
- उसके बाद तीन विकल्प में से आधार सर्विस पर क्लिक करें जहां आपको लॉक और अनलॉक का ऑप्शन मिलेगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक नया लिंक खुल जाएगा। लिंक खुलते ही आपको अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा।
- इसके बाद आपको मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी डालते ही आपका अकाउंट लॉग इन हो जाएगा।
- अंत में आपको अपना कोड डालकर एनेबल पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके पास ये मैसेज Congratulation! Your Biometrics Is Locked आएगा।
आधार को अनलॉक करने का तरीका
अनलॉक करने की भी प्रक्रिया बहुत ही आसान है। अनलॉक करने के लिए आपको ठीक वैसे ही लॉग इन करना होगा। उसके बाद आपके पास एनेबल और डिसेबल का ऑप्शन आएगा। जिसके बाद आप जैसे ही सिक्योरिटी कोड डालकर उस पर क्लिक करेंगे आपका डाटा अनलॉक हो जाएगा। Aadhaar कार्ड को ऑनलाइन वेरिफाई कैसे करें?
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications