यहां पर आपको बताएंगे कि एसबीआई के सेविंग अकाउंट को कैसे बदल सकते हैं।
यदि आप भी एसबीआई के कस्टमर हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। मान लीजिए भारतीय स्टेट बैंक में आपका बचत खाता है और आप अकाउंट की ब्रांच बदलना चाहते हैं तो अब आपको बैंक के चक्कर लगाने और तरह-तरह के फॉर्म भरने की कोई जरुरत नहीं है। अब आप अपने एसबीआई सेविंग अकाउंट को ऑनलाइन किसी और ब्रांच में ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज देने की भी जरुरत नहीं है।
जरुरी चीजें
आप www.onlinesbi.com पर जाकर आने सेविंग्स अकाउंट की ब्रांच को बदल सकते हैं। इस ट्रांसफर के लिए आपको पुराने ब्रांच कोड और नए ब्रांच कोड की जरुरत होगी। साथ ही आपको मोबाइल नंबर भी बैंक में रजिस्टर होना चाहिए। हालांकि KYC नहीं हुए और इनऑपरेटिव अकाउंट को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। आपको यहां पर बताएंगे कि कैसे आप कुछ स्टेप को फॉलो करके एसबीआई सेविंग्स अकाउंट की ब्रांच बदल सकते हैं।
पहला चरण
सबसे पहले आप www.onlinesbi.com पर जाएं, उसके बाद पर्सनल बैंकिंग में लॉगिन करें। लॉगिन के तीन वर्जन मौजूद हैं, अलग-अलग वर्जन पर लॉग इन करने पर अलग-अलग पेज खुलेंगे।
दूसरा चरण
दूसरे स्टेप में आपको ई-सर्विसेज पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको 'ट्रांसफर ऑफ सेविंग्स अकाउंट' पर जाना होगा।
तीसरा चरण
नए पेज पर अब अपना मौजूदा ट्रांसफर किया जाने वाला सेविंग्स अकाउंट नंबर डालें। जिस ब्रांच में अकाउंट ट्रांसफर करना है, उसका कोड डालें। कोड डालने के बाद 'गेट ब्रांच नेम' पर क्लिक करें, उसके बाद नई ब्रांच सलेक्ट करें। निर्धारित स्पेस में ब्रांच का नाम डालें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
चौथा चरण
सबमिट करने के बाद आपको अकाउंट ट्रांसफर डिटेल्स को वेरिफाई करना होगा। इसके बाद मौजूदा ब्रांच कोड और नए ब्रांच के कोड की जरुरत होगी। इसके बाद कंफर्म पर क्लिक करें। कंफर्म को क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
पांचवा चरण
नए खुले पेज में ओटीपी को निर्धारित स्पेस में डालकर कंफर्म को क्लिक करें। इसके बाद आपके सेविंग्स अकाउंट की ब्रांच बदल जाने की रिक्वेस्ट रजिस्टर्ड हो जाने का मैसेज आएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications