यहां पर आपको बताएंगे कि युवाओं को आयुष्मान भारत योजना के तहत रोजगार या जॉब कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
पूरे देश में रविवार 23 सितंबर 2018 से आयुष्मान भारत योजना को लॉन्च कर दिया गया है। जिसके तहत 1 लाख से अधिक आयुष्माान मित्र बनाए जाएंगे, जिन्हें हर महीने 15 हजार रुपए मिलेंगे। तो वहीं इस स्कीम के तहत प्रोफेशनल को भी जोड़ा जाएगा, जिन्हें 50 हजार से लेकर 90 हजार रुपए तक की सैलरी दी जाएगी। आपको बता दें कि 32 साल से कम के युवा को राजधानी दिल्ली या अन्य राज्यों की राजधानी में काम करने का मौका दिया।
आपको यहां पर आयुष्मान योजना के तहत युवाओं की होने वाली भर्ती की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे, साथ ही बताएंगे कि उन्हें क्या काम करना होगा?
इस विभाग के द्वारा होगी नियुक्ति
आयुष्मान भारत योजना को लागू करने वाली नेशनल हेल्थ एजेंसी (NHA) द्वारा युवा प्रोफेशनल्स प्रोग्राम शुरु किया जाना है। इस प्रोग्राम के तहत 32 साल से कम उम्र के लोगों को नियुक्त किया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना हुई लॉन्च, 5 राज्यों को नहीं मिलेगा स्कीम का लाभ
इन्हें किया जाएगा नियुक्त
इस प्रोग्राम के तहत आयुष्मान योजना के लिए जिन युवाओं को चुना जाएगा, उनमें कुछ योग्यताएं होना जरुरी है जैसे कि-
- अलग-अलग विषय में मास्टर डिग्री
- या तकनीकि योग्यता जैसे बीटेक, एमबीए
- या विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट
- एफफिल वाले लोग आवेदन कर सकते हैं
- या रिसर्व का अनुभव हो
- या पेपर पब्लिश हो चुके हैं
- या पब्लिक हेल्थ सेक्टर के प्रोजेक्ट्स में काम करने का अनुभव हो
इस तरह से बढ़ेगी सैलरी
आयुष्मान भारत योजना को लागू करने वाली नेशनल हेल्थ एजेंसी (NHA) द्वारा तैयार की गई गाइडलाइंस के अनुसार, चुने गए प्रोफेशनल्स को हर महीने 50 हजार से लेकर 90 हजार रुपए की सैलरी देनी चाहिए, जिसमें ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी शामिल होगा। इसके अलावा हर साल 5000 रुपए बढ़ाए जाएंगे। फिलहाल अधिकतम 1 लाख रुपए तक ही दिए जाएंगे।
आयुष्मान भारत योजना के बारे में
आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इससे देश के 50 लाख गरीब परिवारों को फायदा पहुंचने का दावा किया जा रहा है। इस योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 1.5 लाख सब सेंटर और प्राइमरी हेल्थ सेंटर को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटब में बदला जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
