केंद्र सरकार की मातृत्व लाभ योजना ने अब रफ्तार पकड़ ली है। काफी दिक्कतों के बाद 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने इस योजना को अपने यहां लागू कर दिया है।
केंद्र सरकार की मातृत्व लाभ योजना ने अब रफ्तार पकड़ ली है। काफी दिक्कतों के बाद 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने इस योजना को अपने यहां लागू कर दिया है। इस योजना के तहत गर्भवती और शिशु को दूध पिलाने वाली महिलाओं को सरकार आर्थिक मदद देती है। इसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) कहा जाता है।
महिला को 6,000 रुपये दिए जाते
बता दें कि केंद्र सरकार ने दिसंबर 2016 में इस योजना का एलान किया था। इसके तहत कुछ शर्तें पूरी करने पर एक महिला को 6,000 रुपये दिए जाते हैं। हांलाकि सबसे पहले इस योजना का यूपीए सरकार ने 2010 में शुरू कियातब इसका नाम इंदिरा गांदी मातृत्व सहयोग योजना था। इसे 650 जिलों में से 53 में लागू किया गया था। इस योजना का नाम बदलकर इसे देश भर में लागू किया गया था।
हालांकि, पहले इस योजना में दो बच्चों तक के जन्म पर लाभ का प्रावधान था। बाद में बजट में कमी के चलते इस लाभ को एक बच्चे के जन्म तक सीमित कर दिया गया। चूंकि तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे कई राज्य अपने यहां इसी तरह की योजना चला रहा थे, इसलिए इन राज्यों में केंद्र की इस योजना में दिलचस्पी कम दिखाई।
48.11 लाख महिलाओं ने इस योजना के लिए नाम लिखवाया
हालांकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 13 सितंबर तक 48.11 लाख महिलाओं ने इस योजना के लिए अपना नाम लिखाया था। इनमें से 37.30 लाख महिलाओं को 1,168 करोड़ रुपये का मातृत्व लाभ दिया जा चुका है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती अड़चनों के बाद अब सभी राज्यों ने इस योजना को स्वीकार कर लिया है।
एस्क्रो अकाउंट खोलने के लिए कहा
बता दें कि एक वरिष्ठ अधिकारी की माने तो शुरुआत में लॉजिस्टिक्स से जुड़ी कुछ समस्याएं थीं, जिन्हें दूर करने की जरूरत थी। अब सभी राज्यों ने इसे अपना लिया है। केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए एक व्यवस्था बनाई है। सीधे राज्यों के खजाने में पैसा ट्रांसफर करने के बजाय उन्हें एस्क्रो अकाउंट खोलने के लिए कहा गया है। खास बात यह है कि तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा जैसे राज्य भी अपनी योजनाओं के साथ-साथ इस योजना को भी लागू करेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications