यहां पर आपको गुजरात की महिलाओं के लिए गौरव नारी नीति योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
गुजरात सरकार ने अपने प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला बाल विकास मंत्रालय की सहायता से गौरव नारी नीति योजना के नाम से एक योजना शुरु की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार लैंगिक समानता पर ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि पुरुषों और महिलाओं के साथ सामाजिक, आर्थिक और समाज के अन्य सभी पहलुओं में समान रुप से व्यवहार किया जाए न कि लिंग के आधार पर भेदभाव हो। तो आइए जानते हैं इस योजना के बारे में थोड़ा विस्तार से-
गौरव नारी नीति योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है गुजरात की महिलाओं को सशक्त बनाना। यह योजना महिलाओं को अनुबंध कृषि, कृषि सेवाओं, प्रसंस्करण, डेयरी और पोल्ट्री एवं कृषि उत्पाद आदि के लिए प्रोत्साहित करती है। जिससे महिलाएं विपणन जैसी गतिविधियों में भाग लें और इस योजना में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गुजरात की सभी महिलाएं इस योजना के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकें। इस योजना की अधिक जानकारी नजदीकी के महिला और बाल विकास विभाग से प्राप्त की जा सकती है।
गौरव नारी नीति योजना का लाभ
इस योजना के कई लाभ हैं जैसे कि-
1. महिलाओं को बेहतर आर्थिक वातावरण प्रदान करना।
2. गैर सरकारी संगठनों, सहकारी समितियों और निजी निकायों की मदद से विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के माध्यम से कारीगर और गरीब महिलाओं और अकुशल गैर-युवा महिलाओं को तकनीकि उद्यम और प्रबंधकीय कौशल को मजबूत करना।
3. रोजगार की जानकारी के साथ महिलाओं के लिए संस्थानों को बढ़ावा देने की योजना।
4. सभी जिलों और प्रमुख शहरों में काम कर रही महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने की योजना।
5. महिला सहकारी समितियों को समर्थन देने के लिए एक योजना एसएचजी निधि स्थापित करना और उन्हें आर्थिक गतिविधियों को शुरु करने में सझम बनाना।
6. कृषि, वन और गैर-कृषि आय सृतन संबंधी गतिविधियों के लिए महिला एचएचजी को ऋण प्रदान करने के लिए सहकारी और राष्ट्रीयकृत बैंकों को प्रोत्साहित करने की योजना।
7. महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाओं को कम करने के लिए मौजूदा सामाजिक कार्यकर्ताओं के के एक बड़े समूह को प्रतिशिक्षत करना और हिंसा के ऐसी शिकार महिलाओं को व्यवस्थित रुप से संरक्षण प्रदान करने की योजना।
गौरव नारी नीति योजना के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल गुजरात की निवासी महिलाओं को ही प्राप्त हो सकता है।
- इसके तहत ग्रामीण या शहरी इलाकों में रह रही अशिक्षित, गरीब, अकुशल महिलाएं इस योजना का लाभ पाने के योग्य हैं।
गौरव नारी नीति योजना के लिए कैसे करें आवेदन
गौरव नारी नीति योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन को महिला और बाल विकास के निकटतम विभाग से संपर्क करना होता है। किसी विशिष्ट आवेदन प्रक्रिया का उल्लेख नहीं किया गया है। योजना के कार्यान्वयन के लिए महिला और बाल विकास विभाग नोडल एजेंसी है। इससे जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी के लिए आवेदक महिला एवं बाल विकास के निकटतम विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
गौरव नारी नीति योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र, बिजली का बिल
- आधार कार्ड या वोटर आईडी
- बीपीएल कार्ड यदि हो तो
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट के आकार की तस्वीर
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications