पेट्रोल पंप में होने वाले फ्रॉड या ठगी से बचने के उपाय आपको यहां पर बताएंगे।
अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि पेट्रोल पंप में पेट्रोल या डीजल की चोरी कर ली जाती है। यह बात 100 फीसदी सच भी है। फरवरी में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि पेट्रोल पंप फ्रॉड के मामले में महाराष्ट्र 1560 केसों के साथ पहले और उत्तर प्रदेश 913 केसों के साथ दूसरे नंबर पर थे। पेट्रोल पंपों पर फ्रॉड के मामले में दिल्ली देश में तीसरे नंबर पर है।
तो वहीं अप्रैल 2014 से दिसंबर 2017 के दौरान दिल्ली में कम या मिलावटी पेट्रोल बेचने के 785 अधिकारिक मामले भी सामने आए थे। ये आंकड़े अनुमानित हैं लेकिन असली आंकड़े इससे कहीं ज्यादा हो सकते हैं। अगर आप पेट्रोल पंप में होने वाले फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है।
पेट्रोल की शुद्धता जांचने के लिए अपनाएं यह तरीका
पेट्रोल पंप में होने वाले फ्रॉड से बचने के लिए पेपर पर पेट्रोल की कुछ बूंदें डालकर आप इसे चेक कर सकते हैं। यदि पेट्रोल शुद्ध या प्योर होगा तो वह बिना कोई निशान छोड़े हवा में उड़ जाएगा। यदि पेट्रोल मिलावटी होगा तो पेपर पर आपको कुछ दाग जरुर नजर आएंगे। इस विधि के द्वारा आप पेट्रोल की शुद्धता का पता लगा सकते हैं।
केन में भी माप सकते हैं पेट्रोल
जब भी पेट्रोल डलवाने जाते हैं तो अपनी निगाह मीटर पर रखें। तेल मशीन पर देखें की वहां जीरो लिखा है कि नहीं। सभी पेट्रोल पंप पर 5 लीटर तेल नापने वाली केन उपलब्ध रहती है, जिसे तेल एवं मापन विभाग की ओर से प्रमाणित किया गया हे। यदि पंप पर डाले गए 5 लीटर तेल से केन पूरी भर जाती है तेल कि उतनी ही मात्रा मिल रही है जितनी आपको चाहिए।
सेलिंग प्राइस चेक करने के बार खरीदें पेट्रोल
जब भी पेट्रोल डीजल भरवाने जाते हैं तो पहले सेलिंग प्राइस चेक कर लें, साथ ही आउटलेट पर लगी डिस्प्ले लिस्ट जरुर देख लें। ऐसे में डीलर आप से तय मूल्य से ज्यादा चार्ज नहीं ले सकता है। तो वहीं जितनी बार पेट्रोल की खरीदी करें उतनी बार कैश मेमो की मांग जरुर करनी चाहिए।
पेट्रोल पंपकर्मी पर भी दें ध्यान
पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाते समय सबसे पहले तो आपको मीटर पर नजर रखना होगा और उसके बाद पंपकर्मी की हरकत पर भी ध्यान देना होगा। गाड़ी से निकलकर पास जाकर देखेंगे तो बेहतर होगा। कई बार आपको बातों में उलझाकर भी पंपकर्मी आपका ध्यान इधर-उधर भटका देते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
