यहां पर आपको गुजरात की कुन्वरबाई नु मामेरू योजना के बारे में बताएंगे जो कि यहां अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए शुरु की गई है।
गुजरात सरकार ने महिलाओं के लिए कई प्रकार की योजनाएं बनाई हैं जिनके बारे में शायद बहुत ही कम लोगों को मालूम होगा। गुजरात के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कुन्वरबाई नु मामेरू योजना नामक अपनी नई योजना शुरु की है। यह योजना विशेष रुप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की लड़कियों के कल्याण के लिए शुरु की गई है। इस योजना के तहत राज्य सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की लड़कियों का विवाह करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
कुन्वरबाई नु मामेरू योजना का लाभ
आपको बता दें कि जरुरतमंद परिवार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, इस योजना के अंतर्गत सरकार किसी परिवार की केवल एक लड़की के लिए 5000 रुपए की राशि प्रदान करेगी। यह गुजरात राज्य सरकार द्वारा उठाया गया एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है।
योजना के तहत 2000 रुपए की राशि को बेटी की शादी के लिए लड़की के माता-पिता या अभिभावक को दिया जाएगा, जबकि शेष 3000 रुपए की राशि को किसान विकास पत्र के रुप में लड़की को दे दिया जाएगा।
कुन्वरबाई नु मामेरू योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
कुन्वरबाई नु मामेरू योजना के बारे में तो आपको पता चल गया है अब बात आती है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए इसके लिए आवेदन कैसे किया जाए? लड़कियों के योग्य परिवार एक साधारण आवेदन पत्र भरकर ऑफलाइन मोड के माध्यम से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र आपको महिला एवं बाल विकास कार्यालय से प्राप्त होगा।
कुन्वरबाई नु मामेरू योजना के लिए आवेदन करने की पात्रता
इस योजना के लिए जरुरी पात्रता मानदंड यह है कि लड़की गुजरात की स्थायी निवासी होनी चाहिए। तो वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की दुल्हन के परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्रों में 27,000 और शहरी क्षेत्रों में 36,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
कुन्वरबाई नु मामेरू योजना के लिए आवेदन करने से पहले कुछ जरुरी दस्तावेज आपको अपने साथ रखने होंगे जैसे-
- पहचान पत्र, आधार कार्ड या वोटर आईडी
- एड्रेस प्रूफ, बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल
- जाति प्रमाणपत्र
- जन्म प्रमाणपत्र
- आय प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज की फोटो
- बैंक पासबुक के पहले पेज की एक फोटो कॉपी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
