यहां पर आपको बताएंगे कि भारत में शेयर बायबैक के लिए आवेदन कैसे करें।
कंपनियों द्वारा पारित शेयर बायबैक निवेशकों को इन शेयरों में अपनी निवेश राशि पर मूल्य प्राप्त करने की अनुमति देता है। चूंकि इस प्रक्रिया के माध्यम से कंपनियां अपने ही शेयरों को निवेशकों से खरीदकर वितरित करती हैं। शेयर बायबैक के जरिये कंपनियां अपनी अतिरिक्त बचत और नकदी का इस्तेमाल करती हैं। निकट भविष्य में दो अच्छे बायबैक पेश किए जाएंगे और यदि आप वित्तीय बाजारों को ट्रैक करते हैं, तो आप कुछ अतिरिक्त रुपये कमाने के लिए शेयर बायबैक ऑफर में अपना हाथ आजमाने का प्रयास कर सकते हैं।

शेयर बायबैक के लिए नियम
शेयर बायबैक योजनाओं के मामले में, पूंजी बाजार नियामक ने खुदरा वर्ग के लिए आरक्षित हिस्से को 15% पर अनिवार्य कर दिया है। जिनके पास कंपनी के 2 लाख तक की कीमत के शेयर मौजूद हैं, और यह कीमत बाजार भाव के हिसाब से होगी, बायबैक की रिकॉर्ड तारीख को ध्यान में रखते हुए।
बायबैक योजना में अपने शेयरों के टेंडर देने की प्रक्रिया जानें
1. जैसे ही आप डीमैट खाते का उपयोग करके शेयर खरीदते हैं, उसी तरह आप ऑनलाइन डीमैट खाते पर जाकर ऑफर के दौरान शेयरों को टेंडर (निविदा) दे सकते हैं। अगर कंपनी द्वारा बायबैक ऑफर खोला गया है, तो आप इसे ऑफर, फ्लैश सेल या बायबैक ऑप्शन के तहत देखेंगे।
2.आपको उस रिटर्न को स्वीकार करने के लिए बायबैक के लिए निर्धारित मूल्य की जांच करनी होगी। साथ ही, ये भी देखने की जरूरत है कि इस समय के दौरान प्रस्ताव कितने दिनों तक वैध रहता है क्योंकि इस दौरान केवल उस कंपनी द्वारा ही शेयर खरीदे जाएंगे।
3. बायबैक के लिये एक और महत्वपूर्ण पैरामीटर है रिकॉर्ड डेट। क्योंकि इस तिथि से पहले पोर्टफोलियो में आपके शेयर होने चाहिए, नहीं तो आप आवेदन करने में सक्षम नहीं होंगे।
4. कंपनी द्वारा टेंडर फॉर्म को निकाला जाता है और आपको उन शेयरों की मात्रा दर्ज करने की आवश्यकता होती है जिन्हें आप देना चाहते हैं। इसके साथ एक स्वीकृति रेश्यो संलग्न होता है, जिसके अनुसार कंपनी आपके अनुरोध पर विचार करेगी।
5. योग्य पार्टी को भेजे जाने वाले एक सामान्य टेंडर फॉर्म में 3 फील्ड दिए गए होते हैं, रिकॉर्ड तिथि पर कंपनी के पास शेयरों की संख्या, बायबैक के लिये उपयुक्त शेयरों की संख्या और बायबैक के लिए आवेदन किए जाने वाले शेयरों की संख्या ।
6. आवेदन के बाद प्रस्ताव के लिए बुक किए गए शेयर आर एंड टी (R&T) एजेंट को स्थानांतरित कर दिए जाते हैं और ब्रोकरेज हाउस शेयर टेंडर के आपके अनुरोध के लिए ट्रांजेक्शन रेजिस्ट्रेशन पर्ची या रसीद भेजता है।
7. स्वीकृति रेश्यो के ऊपर और किसी भी टेंडर प्रस्ताव के कोर्स के दौरान ग्राहक के डीमैट में शेयर वापस जमा किया जाएगा। शेयर बायबैक योजना के लिए स्वीकृति अनुपात आमतौर पर खुदरा निवेशकों की संख्या और टेंडर के दौरान लागू शेयर काउंट संख्या के आधार पर तय की जाती है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना



Click it and Unblock the Notifications