यहां पर आपको बताएंगे कि आप प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन कैसे कर सकते हैं। पीएम आवास योजन के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया यहां पढ़े।
प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में सुना तो सबने होगा पर इसके बारे में जानते कितने लोग हैं। इसके तहत किस तरह से घर मिलता है कैसे आवेदन करें तमाम प्रक्रिया आपको यहां पर बताएंगे। देश के तमाम लोगों के पास आज भी खुद का घर नहीं है। कई ऐसे परिवार हैं जो किराए के मकान में रह रहे हैं, उनकी भी इच्छा है कि उनके पास भी अपना खुद का एक घर हो, जहां वो सुख-चैन से रह सकें। पर आम-तौर पर अपना घर लेना लोगों के लिए टेढ़ी खीर साबित होता है।
सरकार का लक्ष्य 2022 तक सबका अपना घर हो
जमीनों के बढ़े हुए दाम, महंगे फ्लैट्स आदि ऐसे कारक हैं कि आम आदमी अपना घर लेने का बस सपना ही देखता रह जाता है। ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार ने देश के आम नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना स्कीम जारी की है जिसके जरिए कम आय के लोग भी अपने घर का सपना साकार कर सकते हैं। वर्तमान सरकार का लक्ष्य है कि देश के हर नागरिक के पास 2022 तक अपना घर हो।
हम आपको बताएंगे कि इस योजना के तहत आप कैसे PM आवास योजना का लाभ ले सकते हैं और इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।
PM आवास योजना का किसे मिलेगा लाभ
अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं और आप कम आय वर्ग में आते हैं तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। कम आय वर्ग में आपकी सालाना आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। आर्थिक रुप से कमजोर तबके के लोगों को कम ब्याज दर पर और सब्सिडी के साथ होम लोन दिया जाएगा।
आवास प्राप्त करने की हैं शर्तें
लाभार्थी परिवार के कि भी सदस्य के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए या फिर आवेदन करने वाले व्यक्ति के परिवार के किसी सदस्य को सरकार की तरफ से किसी वित्तीय मदद का लाभ ना मिल रहा हो।
यह योजना मुख्य रूप से समाज के वंचित तबकों के लिए शुरू की गई है, जिससे वह इस योजना का लाभ लेते हुए 2022 तक अपना मकान हासिल कर सकें।
PM आवास योजना के लिए कैसे करें आवेदन
सबसे पहले पहले अपने नजदीकी बैंक में इस योजना के बारे में पता करें। फिर बैंक से फॉर्म मांग ले या फिर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको मांगे गए विवरणों के बारे में जानकारी देनी होगी।
आवेदन पत्र में सभी विवरण भर देने के बाद इसे संबंधित विभाग में जमा कर दें। इसके लिए आप किसी भी सरकारी बैंक, नेशनल हाउसिंग बैंक के जरिए और ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।
शहरवासियों के लिए क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम
क्रेडिट लिंक सब्सिडी का लाभ ऐसे शहरवासियों को मिलता है जो कम आय वर्ग से हैं। इसके लिए उन्हें घर निर्माण के लिए सरकार की तरफ से वित्तीय मदद मिलती है। इस योजना के तहत मिलने वाले ऋण पर 6.5 % की दर से ब्याज लगता है जिसे 15 वर्षों में चुकाना होता है।
ब्याज पर सब्सिडी
ब्याज पर सब्सिडी सिर्फ 6 लाख रुपए तक की राशि के ऋण पर ही मिलती है। अगर ऋण की राशि 6 लाख रुपए से अधिक है तो उस पर सरकार की तरफ से सब्सिडी नहीं मिलती है साथ ही ब्याज भी बाजार के ही हिसाब से तय होता है।
ऐसे मिलेगा सब्सिडी का लाभ
अगर आपने निर्माण के लिए ऋण लिया है तो निर्माण कार्य की प्रगति की हिसाब से लोन की राशि मिलती रहेगी। अगर निर्माण कार्य 18 महीने में पूरा हो गया है तो लाभार्थी को सब्सिडी का भी लाभ मिलता है।
आवास संरचना
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन के लिए सीधे आवेदन किया जा सकता है। आपको यह भी बता दें कि इस योजना के तहत जिन लोगों के पास जमीन नहीं होती है उन्हें सरकार 30 स्क्वायर मीटर कारपेट एरिया से लेकर 60 स्क्वायर मीटर कारपेट एरिया तक देती है। कमजोर तबके के लिए 30 स्क्वायर फीट और कम आय वर्ग के लोगों के लिए 60 स्क्वायर मीटर तक जमीन मिलती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
