यहां पर आपको राष्ट्रीय बचत पत्र/ नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) के फीचर्स के अलावा आपको इसमें मिलने वाली ब्याज दर और कर लाभ के बारे में बताएंगे।
राष्ट्रीय बचत पत्र या नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट किसी बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह होता है। यह पोस्ट ऑफिस की बचत सेवा है, जिसके अंतर्गत आपको ब्याज पर टैक्स देने की आवश्यकता नहीं होती है और रिटर्न लगभग उतना ही मिलता है। यदि आप टैक्स बचत के साथ सुरक्षित निवेश एवं गारंटेड रिटर्न चाहते हैं तो नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) में निवेश आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
आगे आपको बताएंगे कि राष्ट्रीय बचत पत्र के फीचर्स और फायदे के बारे में-
राष्ट्रीय बचत पत्र के फीचर्स
इस योजना की सफलता को देखते हुए विभाग के द्वारा 5 साल के लॉक इन पीरियड के साथ अब 10 साल साल लॉक इन पीरियड की शुरुआत की गई है जिसमें 8.8 प्रतिशत का ब्याज दिया जाता है। यहां पर 100 रुपये न्यूनतम राशि से लेकर 10 हजार तक की राशि पर निवेश कर सकते हैं। साथ ही इसमें प्राप्त ब्याज पर TDS कटौती भी नहीं होती है।
NSC में निवेश करने की पात्रता
कोई भी वयस्क व्यक्ति स्वयं या ज्वाइंट रुप से इस स्कीम में निवेश कर सकता है। बच्चे भी अपने माता-पिता के माध्यम निवेश कर सकते हैं। एनआरआई और एचयूएफ को इस स्कीम में निवेश करने की पात्रता नहीं है।
राष्ट्रीय बचत पत्र में निवेश की राशि
राष्ट्रीय बचत पत्र योजना में न्यूनतम 100 रुपये एवं अधिकतम निवेश की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। एनएससी 100 रुपये से लेकर 500, 1000, 5000 एवं 10000 रुपये के डिनॉमिनेशन में उपलब्ध होती है।
राष्ट्रीय बचत पत्र में निवेश की अवधि
एनएससी में निवेश की कुल अवधि 6 साल होती है। इसमें 6 साल का लॉक-इन होने की वजट से प्रीमैच्योर विदड्राउल नहीं कर सकते। इसके अलावा इसमें टीडीएस कटौती भी नहीं की जा सकती है।
NSC से लोन लेने की भी मिलती है सुविधा
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट/ राष्ट्रीय बचत पत्र स्कीम में बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थान से लोन प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही इसमें फिक्स डिपॉजिट की ही तरह नॉमिनेशन किया जा सकता है।
एनएससी पर मिलने वाली ब्याज दर
आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के अंतर्गत एनएससी में निवेश पर आय से 1 लाख रुपए तक की छूट प्राप्त की जा सकती है। NSC पर अर्जित ब्याज प्रत्येक वर्ष की आय में शामिल किया जाता है। प्रथम वर्ष का ब्याज मैच्योरिटी पर दिया जाता है इसलिए उसे संबंधित वर्ष में रिइन्वेस्टमेंट मानकर उसकी भी छूट धारा 80 सी के तहत मिल जाती है। इस योजना में निवेश करने के लिए आप किसी भी पोस्ट ऑफिस जहां पर सेविंग खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध हो वहां से कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications