यहां पर आपको यूपीआई से म्यूचुअल फंड ट्रांजेक्शन की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।
देश में बढ़ते डिजिटल ट्रांजैक्शन को देखते हुए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी कि UPI का इस्तेमाल भी बढ़ गया है। यूपीआई यूज़र के बैंक अकाउंट से जुड़ा होता है। जब भी आपको कोई लेन-देन करना होता है तो आपको हर बार नेट बैंकिंग करने की जरूरत नहीं होती है। जैसे ही आप यूपीआई के लिए रजिस्टर करते हैं तो आपको एक वर्चुअल ID, टीपिन या एमपिन मिलता है, जिससे आप सभी लेन देन कर सकते हैं।
इसमें आप डेबिट कार्ड के वह सभी काम कर सकते हैं जो डेबिट कार्ड स्वंय करता है। अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए यूपीआई का प्रयोग करना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आप किस तरह इसका उपयोग कर सकते हैं।
नए और पुराने ग्राहक कर सकते हैं उपयोग
इस प्रक्रिया का इस्तेमाल लगभग हर कोई कर सकता है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले पुराने और नए ग्राहक इसका उपयोग कर सकते हैं इससे आप एकमुश्त निवेश या एसआईपी शुरू करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह रहेगी शर्त
ग्राहक को केवाईसी संबंधी औपचारिकता पूरा करना होगा, इसके साथ ही उन्हें अपने स्मार्टफोन में भीम ऐप डाउनलोड करना होगा। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने से पहले आपको वर्चुअल पेमेंट एड्रेस संबंधी चीजें जैसे की ID और पासवर्ड याद रखना चाहिए।
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया
आप अपने मोबाइल से वेबसाइट पर जा सकते हैं और वहां पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर क्लिक करना होगा। यहां लॉगइन करते ही आपका पोलियो यानि कि म्यूचुअल फंड का अकाउंट नंबर आपके सामने होगा। इसके बाद आपको नई खरीद या अतिरिक्त खरीद टैब पर क्लिक करना होगा, और फिर वहां आपको स्कीम का नाम और निवेश की रकम डालनी होगी
पेमेंट मोड
यहां पर पेमेंट का विकल्प चुनने के बाद आपको यूपीआई मोड चुनना होगा। एक बार इसे सेलेक्ट करने के बाद निवेशक को यहां भी वीपीए (VPA) संबंधी जानकारी डालनी होगी।
सत्यापन प्रक्रिया
सत्यापन प्रक्रिया के लिए जानकारी देते ही इसके बाद निवेशक को एक मैसेज भेजा जाता है। इसके बाद अपने आपको स्मार्ट फोन में भीम ऐप खोलकर वहां पर पेंडिंग यूपीआई ट्रांजैक्शन देखना होगा। 'पेंडिंग विथ मी टैब' में आपको म्यूचुअल फंड का ट्रांजैक्शन दिखेगा, इसके आपको इस पर क्लिक करके प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
ध्यान रखें यह बात
वीपीए आप खुद ही बनाते हैं यह आपके बैंक अकाउंट को मोबाइल के पेमेंट एप्लीकेशन से जोड़ता है। यूपीआई के जरिए पेमेंट करने के दौरान एक बार में आप 1 लाख रुपए तक ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
