यहां पर आपको बताएंगे कि आप ऑनलाइन और ऑफलाइन पासपोर्ट के लिए भारत में आवेदन कैसे कर सकते हैं।
वर्तमान में पासपोर्ट न केवल विदेश जाने का एक जरुरी दस्तावेज मात्र है बल्कि पासपोर्ट आजकल पहचान का एक अहम डाक्यूमेंट बन चुका है। अक्सर पासपोर्ट बनवाने के नाम से लोगों के हाथ-पैर फूलने लगते हैं क्योंकि वो सोचते हैं कि यह बहुत कठिन प्रक्रिया है पर ऐसा नहीं। इस समय पासपोर्ट बनवाना बहुत ही आसान हो गया। तो चलिए आपको पासपोर्ट आवेदन करने की ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताते हैं।

पासपोर्ट आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया
1-पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आकर खुद को रजिस्टर करके अपनी लॉगिन आईडी बनानी होगी।
2-रजिस्ट्रेशन होने के बाद यहां पर "पासपोर्ट के ताजा पासपोर्ट / पुन: जारी करने के लिए आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें। ताजा जारी करने वाली श्रेणी के तहत आवेदन करते समय - कृपया सुनिश्चित करें कि आपने कभी पासपोर्ट नहीं लिया है।
3-फॉर्म में आवश्यक विवरण भरकर उसे जमा करें।
4-इसके बाद आपको Pay and Schedule Appointment देखने के लिए View Saved/Submitted Applications पर क्लिक करें।
5-सभी पासपोर्ट सेवा केंद्र / पासपोर्ट कार्यालयों में बुकिंग के लिए ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य कर दिया गया है।
6-ARN नंबर (अप्वॉन्मेंट नंबर) प्राप्त करने के लिए आपको Print Application Receipt पर क्लिक करना होगा।
7-सबसे आखिरी में आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) / क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) पर जाना होगा जहां मूल दस्तावेजों के साथ अप्वॉन्मेंट की बुकिंग की गई है।
पासपोर्ट आवेदन की ऑफलाइन प्रक्रिया
पासपोर्ट के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आप अपने जिला पासपोर्ट सेल (DPC) में पासपोर्ट आवेदन पत्र ले सकते हैं और जमा भी कर सकते हैं।
डीपीसी काउंटर पर भरे हुए आवेदन पत्र और सहायक दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित फोटोकॉपी (सत्यापन के लिए मूल दस्तावेज भी लाएं) जमा करें।
डीपीसी काउंटर के अधिकारी आवेदन पत्र, फोटो और दस्तावेजों की पुष्टि करेंगे। एक बार इसे सफलतापूर्वक सत्यापित कर लिया जाता है और सभी मामलों सत्यापन हो जाता है, तो डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) के रूप में शुल्क का भुगतान करें।
शुल्क जमा करने के बाद पावती पत्र (Acknowledgment Letter) एकत्र करें जिसमें फ़ाइल नंबर शामिल है। यह फ़ाइल नंबर बाद में पासपोर्ट सेवा ऑनलाइन पोर्टल के होम पेज पर "अप्लिकेशन स्थिति ट्रैक करें" के काम आता है।
नोट:-
पासपोर्ट अप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। इसके अलावा फॉर्म को भरने को लेकर जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां पर क्लिक करें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
