यहां पर बैंक अकाउंट बदलने की आसान प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।
यदि अपने बैंक की ज्यादा फीस और खराब सर्विस के कारण परेशान हो चुके हैं और आप अपना बैंक बदलना चाहते हैं तो यह काम काफी आसान है। जिस तरह से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना आसान है ठीक उसी तरह एक बैंक से दूसरे बैंक को बदलना भी आसान है। ज्यादातर जरुरतों के हिसाब से और लोकेशन के हिसाब से आपको बैंक बदलने की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में आपको बैंकिंक सुविधा को पाने के लिए कुछ अलग ऑप्शन चुनने होंगे। तो तैयार हो जाइये यहां पर आपको स्टेप वाय स्टेप बैंक बदलने की तरकीब बताएंगे।
प्लान बनाकर करें काम
अपना बैंक छोड़ने का फैसला आप जल्दी में नहीं ले सकते हैं। इसके लिए आपको पहले से प्लान बनाना होगा। आपके पुराने खाते को बंद करने के साथ कई अतिरिक्त शुल्क लगाए जा सकते हैं। किसी भी वार्षिक शुल्क या वस्तुओं को नोट करने के लिए पूरे वर्ष का बैंक विवरण देखें। अपने अकाउंट को ट्रैक करके पता करिये कि क्या सारे पेमेंट क्लीयर हो चुके हैं या नहीं। इसके अलावा यह भी चेक करें:-
- डायरेक्ट डिपॉजिट
- आटोमैटिक बिल पेमेंट
- रीकरिंग ट्रांसफर
- लिंकड् अकाउंट
- स्मार्टफोन एप्स
- टेकस्ट अलर्ट
- पेपर चेक
- सेफ डिपॉजिट बॉक्स
अच्छे बैंक का करें चुनाव
शायद आप ने नये बैंक की खोज पहले से कर ली है। अगर आपने बैंक के बारे में सर्च नहीं किया है तो इसके लिए सजग हो जाइये और एक अच्छा बैंक सर्च करिये क्योंकि यह आपके लिए बहुत ही जरुरी है। ऐसे बैंक को सर्च करिये जिसकी उपलब्धता हर जगह हो और उसके एटीएम भी आस-पास ही हों। साथ ही उसमें क्रेडिट कार्ड, रिवार्डस जैसी कई प्रकार की चीजों की भी उपलब्धता हो।
ये भी चेक करना है जरुरी
- कम फीस
- हायर इंट्रेस्ट रेट
- लोन की कम दर
- एटीएम नेटवर्क
पुराने अकाउंट को अभी नहीं करें बंद
भले ही नया अकाउंट खुल गया हो लेकिन पुराने अकाउंट को अभी भी बंद मत करिये और उसमें कुछ पैसे भी डालकर रखिये क्योंकि बचे हुए फंड की ऑटोमैटिक पेमेंट के लिए यह जरुरी है। साथ ही अगर आप मिनिमम बैलेंस पुराने खाते में रखते हैं तो किसी प्रकार से लगने वाले एक्सट्रा शुल्क से बच जाएंगे।
प्रत्यक्ष जमा से बचें
अपनी फायनेंशियल डिटेल को अपडेट करिये ताकि आपका पे-चेक नए अकाउंट में ट्रांसफर हो सके। भविष्य में होने वाले भुगतान के लिए और अपने नए अकाउंट तक पहुंचने के लिए एक निरधारित समय फिक्स करें जिस पर आपकी पहली डायरेक्ट डिपॉजिट राशि प्राप्त की जाएगी। नए बैंक के मोबाइल एप को डाउनलोड करें ताकि आप इंटरनेट बैंकिंग कर सकें और साथ ही अपना मोबाइल नंबर भी इसके साथ रजिस्टर करवाएं।
इन चीजों को भी करें अपडेट
अपने पुराने अकाउंट में दी गई सूचना जैसे कि क्रेडिट कार्ड, केबल कंपनी और सेलफोन की जानकारी आदि चीजों को भी अपडेट करने की आवश्यकता होगी।
अब पुराना अकाउंट बंद करें
एक आखिरी बार आप सारी चीजों को देख लीजिए और चेक कर लीजिए कि पुराने बैंक अकाउंट का कोई काम अधूरा न हो। अगर आपकी कोई पेमेंट बैंक के साथ बकाया नहीं है तो आप पुराना बैंक अकाउंट बंद कर सकते हैं। बैंक जाने से पहले या अकाउंट को बंद करने से पहले वहां पर फोन लगाकर आपको जरुरी चीजों के बारे में पूछ लेना चाहिए जैसे कि कौन सी आईडी और कौन से डॉक्यूमेंट्स साथ में लेकर आने होंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications