अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और महिला उद्यमियों के वित्तीयन हेतु स्टैंड-अप इंडिया योजना है, इस योजना का उद्देश्य लोगों को बैंक लोन उपलब्ध कराना है।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और महिला उद्यमियों के वित्तीयन हेतु स्टैंड-अप इंडिया योजना है, इस योजना का उद्देश्य लोगों को बैंक लोन उपलब्ध कराना है। योजना के तहत प्रत्येक बैंक शाखा द्वारा कम से कम एक अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के उधारकर्ता ओर एक महिला उधारकर्ता को नई परियोजना की स्थापना के लिए 10 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपए के बीच बैंक ऋण उपलब्ध कराना है।
ये उद्यम विनिर्माण, सेवा या व्यापार क्षेत्र से संबंधित हो सकते हैं। गैर-व्यक्ति उद्यम के मामले में 51 प्रतिशत शेयरधारिता व नियंत्रक हिस्सेदारी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति या महिला उद्यमी के पास होनी चाहिए।

स्टैण्ड-अप इंडिया योजना के लिए पात्रता
स्टैण्ड-अप इंडिया योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ नियम हैं जिसे पूरा करने के बाद ही आप इसके योग्य बन सकते हैं।
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और महिला उद्यमी, जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है।
- इस योजना के अंतर्गत सहायता केवल नई परियोजनाओं के लिए ही उपलब्ध है। इस संदर्भ में नई परियोजना का अर्थ है, लाभार्थी का विनिर्माण या सेवाक्षेत्र या व्यापार क्षेत्र में पहली बार उद्यम लगाना।
- गैर-व्यक्ति उद्यम के मामले में 51 प्रतिशत शेयरधारिता व नियंत्रक हिस्सेदारी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति या महिला उद्यमी के पास होनी चाहिए।
ऋण का आकार
स्टैण्ड-अप इंडिया योजना के तहत ऋण का आकार सावधि ऋण और कार्यशील पूंजी सहित परियोजना लागत का 75 प्रतिशत संमिश्र ऋण होता है। यदि किसी अन्य योजना से संमिलन सहायता के साथ उधारकर्ता का अंशदान परियोजना लागत से 25 प्रतिशत अधिक हो तो, परियोजना लागत का 75 प्रतिशत कवर करने में अपेक्षित ऋण संबंधी शर्त लागू नहीं होगी।
स्टैण्ड-अप इंडिया योजना के तहत ब्याज दर
स्टैण्ड-अप इंडिया योजना के अंतर्गत ब्याज दर संबंधित निर्धारित श्रेणी के लिए बैंक द्वारा प्रायोजित न्यूनतम ब्याज दर होगा, जो आधार दर + 3%+ आशय प्रीमियम से अधिक नहीं होगा।
सुरक्षा
प्राथमिक सुरक्षा के अलावा, बैंक द्वारा तय किए गए स्टैंड-अप इंडिया ऋण (सीडीएफएसआईएल) के लिए संपार्श्विक सुरक्षा या क्रेडिट गारंटी फंड स्कीम की गारंटी के जरिए ऋण सुरक्षित किया जा सकता है। लोन को चुकाने की अधिकतम अवधि 7 साल होती है।
कार्यशील पूँजी
10 लाख तक कार्यशील पूंजी के आहरण के लिए, यह ओवरड्राफ्ट के माध्यम से स्वीकृत किया जा सकता है। उधारकर्ता की सुविधा के लिए रुपे डेबिट कार्ड जारी किया जाना चाहिए।
मार्जिन राशि
इस योजना में 25% मार्जिन धन की परिकल्पना की गई है जो कि योग्य व्यक्ति को केंद्रीय / राज्य योजनाओं के साथ अभिसरण में प्रदान की जा सकती है। हालांकि इस तरह की योजनाएं स्वीकार्य सब्सिडी का इस्तेमाल करने या मार्जिन धन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार की जा सकती हैं, सभी मामलों में, उधारकर्ता को अपने योगदान के रूप में परियोजना लागत का न्यूनतम 10% लाने की आवश्यकता होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
