आज के समय में इंश्योरेंस घर घर में जाना जाने वाला नाम है। सभी आयु वर्ग के लोग जिसमें बच्चों से लेकर बूढ़े लोग भी शामिल हैं, बीमा प्रदाताओं द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं के तहत बीमा कवर के अंतर्गत आते हैं। आपातकाल के दौरान ये व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। व्यक्ति की आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न तरह के बीमा उपलब्ध हैं। इसी तरह टर्म इंश्योरेंस भी बीमा का ही एक प्रकार है।

टर्म इंश्योरेंस क्या है?
टर्म इंश्योरेंस एक तरह की जीवन बीमा पॉलिसी है जो सीमित अवधि के लिए निश्चित भुगतान दर पर कवरेज प्रदान करती है। यदि पॉलिसी की अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो मृत्यु लाभ राशि नामांकित व्यक्ति को देय होती है। यह अनिश्चितता या मृत्यु की स्थिति में परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई गयी है।
टर्म इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम कितना होता है?
जीवन बीमा की अन्य प्रकारों की तुलना में टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम सबसे कम होता है। प्रीमियम इसलिए कम होता है क्योंकि इसमें कोई निवेश घटक नहीं है और प्रीमियम की राशि का उपयोग जोखिम को कवर करने के लिए किया जाता है। पॉलिसी की अवधि समाप्त होने के बाद कोई परिपक्वता लाभ नहीं मिलता। पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर उत्तरजीवी को पॉलिसी की राशि मिलेगी।
टर्म इंश्योरेंस कब खरीदें?
30 वर्ष की आयु में टर्म इंश्योरेंस खरीदना सबसे अच्छा होता है। इस आयु में व्यक्ति एक ज़िम्मेदार वयस्क बन जाता है। तीस वर्ष की आयु में आप स्वस्थ रहते हैं, आपके पास अच्छी तनख्वाह की नौकरी होती है और आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक ठाक होती है। आप या तो शादी करने की योजना बना रहे होते हैं या आपने हाल में ही परिवार बनाना प्रारंभ किया होता है। आप घर खरीदने या बनाने की योजना बना रहे होते हैं।
जितनी जल्दी शुरु करेंगे उतना कम प्रीमियम
यदि आपकी आयु कम है तो इंश्योरेंस का प्रीमियम भी कम आएगा। उदाहरण के लिए यदि आप आपकी आयु 30 वर्ष है तो आप 1 करोड़ रूपये तक का टर्म इंश्योरेंस खरीद सकते हैं वो भी प्रतिमाह केवल 523 रूपये के प्रीमियम चुकाकर। इसी राशि के लिए 40 वर्ष के व्यक्ति द्वारा टर्म इंश्योरेंस लेने पर उसके लिए प्रीमियम की राशि बढ़ जाती है। उसे 1 करोड़ रूपये के टर्म इंश्योरेंस के लिए 914 रूपये प्रतिमाह चुकाने होंगे। अत: आप जितनी जल्दी टर्म इंश्योरेंस खरीदेंगे आपको उतना ही कम प्रीमियम देना होगा।
टर्म इंश्योरेंस की मुख्य विशेषताएं
- प्रारंभिक आयु - न्यूनतम प्रारंभिक आयु 18 वर्ष और अधिकतम प्रारंभिक आयु 65 वर्ष
- छूट अवधि - पॉलिसी के प्रकार के अनुसार 15 से 30 दिन
- प्लान के प्रकार - यह योजना चुनने के संदर्भ में लचीलापन प्रदान करता है। आप सिंगल लाइफ या जॉइंट लाइफ के आधार पर प्लान चुन सकते हैं।
- प्रीमियम टर्म का भुगतान - एकल भुगतान या सीमित भुगतान या नियमित भुगतान
- परिपक्वता की आयु - संपूर्ण जीवन के 25 वर्ष/ 65 वर्ष/ 75 वर्ष (पॉलिसी के अनुसार विभिन्न)
- प्रीमियम की राशि - आवेदक की उम्र तथा बीमित राशि के आधार पर
- पॉलिसी रिवाइवल (पुनर्जीवन) - भुगतान न किये गए प्रीमियम की तारीख से दो वर्षों के अन्दर • नामांकन - नामांकन की सुविधा उपलब्ध
- प्रीमियम भुगतान की बारंबारता - मासिक या तिमाही या अर्द्धवार्षिक या वार्षिक भुगतान
- पॉलिसी कवरेज - परिपक्वता और मृत्यु लाभ
- बीमित राशि - विभिन्न बीमा कंपनियों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न कंपनियों के अनुसार भिन्न भिन्न
- 2016 के 5 बेहतरीन ऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस प्लान
टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी से होने वाले लाभ
टर्म इंश्योरेंस से बहुत से लाभ होते हैं। ये इस प्रकार हैं-
ऐसा वित्तीय उत्पाद जिसकी सिफारिश सबसे अधिक होती है
आर्थिक सलाहकार अधिकाँश रूप से टर्म पॉलिसी लेने की सलाह देते हैं। यह जीवन के सबसे महत्वपूर्ण जोखिम मृत्यु से निपटने में सहायता करता है। यह आपकी अनुपस्थिति में आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है; बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर उत्तरजीवी व्यक्ति को इसका लाभ मिलता है।
टैक्स में मिलने वाले लाभ
भुगतान किये गए प्रीमियम की राशि पर पॉलिसीधारक को 1961 के आयकर अधिनियम के तहत धारा 80C तथा धारा 10(10D) के तहत कर लाभ मिलता है।
मृत्यु लाभ
यह नामांकित व्यक्ति को मृत्यु लाभ प्रदान करता है। यदि पॉलिसी की अवधि के दौरान पॉलिसीधारक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उत्तरजीवी व्यक्ति को लाभ प्रदान किया जाता है।
परिपक्वता लाभ
यदि पॉलिसी की अवधि पूरी होने तक पॉलिसी जारी रहती है तो अभी तक भुगतान किये गए प्रीमियम की राशि पर परिपक्वता लाभ प्रदान किया जाता है।
स्पेशल कवरेज
टर्म इंश्योरेंस अतिरिक्त लाभ भी प्रदान करता है जैसे गंभीर बीमारी या एक्सीडेंट में मृत्यु या अपंगता।
कम प्रीमियम राशि
यदि पॉलिसीधारक अपने जीवन में टर्म इंश्योरेंस जल्दी प्रारंभ करता है तो उसे कम प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है। इंश्योरेंस खरीदते समय आप जितने जवान रहेंगे आपका इंश्योरेंस प्रीमियम उतना ही कम होगा।
छूट का अवसर
लाइफ इंश्योरेंस कंपनियां बीमित राशि की मात्रा बहुत अधिक होने पर, या धूम्रपान न करने वाले व्यक्तियों को या महिला निवेशकों को विशेष छूट प्रदान करती हैं क्योंकि उनके जीवन से कोई विशेष जोखिम जुड़ा नहीं रहता तथा इस प्रकार उन्हें सम्मान प्रदान करती हैं।
भारत में टर्म इंश्योरेंस कंपनियां
भारत में निम्नलिखित कंपनियां टर्म इंश्योरेंस प्रदान करती हैं।
- एलआईसी
- एचडीएफसी लाइफ
- मैक्स
- एगॉन रेलिगारे
- भारती अक्सा
- एसबीआई
- आईडीबीआई
- आईसीआईसीआई
- बजाज
- अविवा
- बिरला सन लाइफ
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications