मार्च खत्म होने वाला है और इससे पहले आपको हर हाल में पैन को आधार कार्ड से लिंक करना होगा। हालांकि अभी सुप्रीम कोर्ट में आधार को जरूर सुविधाओं से लिंक करने के संबंध में सुनवाई जारी है जिससे आधार को लिंक करने की डेडलाइन पर लोगों को राहत मिली हुई है, फिर भी आपको एहतियात के तौर पर अपने आधार को पैन कार्ड से लिंक कर लेना चाहिए ताकि आपको ई-टैक्स फाइल करने में किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
कैसे करें लॉगिन
कई बार लोगों को ये पता नहीं चलता है कि उनका आधार पैन से लिंक है या नहीं, यदि आप भी इस विषय में असमंजस में हैं तो हम यहां आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने पैन और आधार लिंक की जानकारी को चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। आपका लॉगिन नहीं बना है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप आसान स्टेप्स में लॉगिन क्रेयेट कर सकते हैं। आपक इनकम टैक्स की साइट पर जाकर रजिस्टर योरसेल्फ के टैब पर क्लिक करें। ये विकल्प आपको वेबसाइट के दाएं तरफ उपर के भाग में दिखेगा।
विवरण दर्ज करें
- रजिस्टर योरसेल्फ पर क्लि करने के बाद आपको निम्न विकल्प पर क्लिक करके विवरण देना होगा।
- सबसे पहले यूजर टाइप सलेक्ट करें- इंडिविजुअल, एचयूएफ आदि, फिर कन्टीन्यू पर क्लिक करें।
- अब अपने पैन कार्ड की जानकारी, सरनेम, मिडिल नेम, फर्स्ट नेम, जन्मतिथि, रेजिडेंशियल स्टेटस (भारतीय या विदेश या एनआरआई) का पूरा और सही विवरण दें।
मजबूत पासवर्ड बनाएं
इसके बाद आपको पासवर्ड बनाने का विकल्प मिलेगा। पासवर्ड में एक अक्षर कैपिटल लेटर में होना चाहिए, एक स्पेशल कैरेक्टर और अंक भी होने चाहिए। इसे आगे दिए गए उदाहरण से समझें। Abc@123 आपका पासवर्ड इसी तरह से स्पेशल कैरेटक्टर और अंक होने चाहिए इन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार पहले या बाद में रख सकते हैं। दिए गए उदाहरण को अपना पासवर्ड ना बनाएं ये सिर्फ एक उदाहरण है।
ओटीपी दर्ज करें
रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और ई मेल एड्रेस देना होगा। इसके बाद दो ओटीपी आपको मिलेंगी। एक ओटीपी आपको आपके ई मेल एड्रेस पर मिलेगी और दूसरी ओटीपी आपके मोबाइल नंबर पर मिलेगी। अब आपको दोनो ओटीपी टाइप करके सबमिट पर क्लिक करना होगा।
दोबारा लॉगिन करें
ये प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपको दोबारा लॉगिन करना होगा। इसमें आपका पैन नंबर आपकी लॉगिन आईडी होगी और आपने जो पासवर्ड बनाया होगा वह पासवर्ड टाइप करना होगा। आप जैसे ही लॉगिन करेंगे वैसे ही आपके सामने एक पॉपअप आ जाएगा जो ए बताएगा कि आपका पैन आधार लिंक है या नहीं। अगर आपका पैन आपके आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो आपको लिंक आधार के विकल्प पर जाकर पैन को आधार से लिंक कर लेना चाहिए।
आधार को पैन कार्ड लिंक करें
पैन को आधार से लिंक करने के लिए आप जैसे ही लिंक आधार के विकल्प पर क्लिक करेंगे तुरंत ही एक नई विडों खुल जाएगी। इस विंडो में आपको अपने पैन कार्ड, आधार कार्ड और आधार के अनुसार नाम को टाइप करना होगा। फिर नीचे दिया कैप्चे वर्ड वैसे ही टाइप करना होगा जैसा कि वह लिख हुआ है। कैप्चे वर्ड टाइप करने के बाद आपको लिंक आधार के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका पैन और आधार लिंक हो जाएगा।
नाम अलग होने पर क्या करें?
अगर आपके पैन और आधार पर नाम का विवरण अलग-अलग है तो आपको नजदीकी आधार सेंटर में जाकर नाम के विवरण को सही करवा लेना चाहिए। अब आप अपने नजदीकी बैंक शाखा या फिर पोस्ट ऑफिस में जाकर आधार के लिए पंजीकरण करा सकते हैं या फिर आधार को अपडेट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications