जीवन बीमा के विभिन्‍न प्रकार कौन-कौन से हैं?

जीवन बीमा मुख्‍यत: दो प्रकार की होती है एक है पारंपरिक जीवन बीमा और दूसरी टर्म लाइफ इंश्‍योरेंस। पारंपरिक जीवन बीमा के लिए आपको जीवन भर की होती है तो वहीं टर्म लाइफ इंश्‍योरेंस पॉलिसी एक निश्चित समय के लिए है। तो आइए जानते हैं कि बेसिक जीवन बीमा पॉलिसियों के बारे में।

टर्म इंश्‍योरेंस

टर्म इंश्‍योरेंस

टर्म प्लान जीवन बीमा का सबसे बुनियादी रूप है। ये बीमा कवर बिना किसी बचत और प्रॉफिट के कवर प्रदान करते हैं। ये जीवन बीमा का सबसे किफायती रूप हैं क्योंकि इसमें प्रीमियम अन्य जीवन बीमा योजनाओं की तुलना में काफी सस्ता है। ऑनलाइन टर्म इंश्‍योरेंस प्‍लान शुद्ध जोखिम कवर प्रदान करती है जो कि कम प्रीमियम को दर्शाती है।

टर्म इंश्‍योरेंस एक बहुत ही सरल और सस्‍ता इंश्‍योरेंस प्‍लान है जो कि एक निश्चित कार्यकाल या अवधि तक आपको सुरक्षा प्रदान करता है। ये समयअवधि 15 से 50 तक हो सकती है।

 

एंडॉवमेंट प्लान

एंडॉवमेंट प्लान

एंडॉवमेंट प्लान परिवक्‍वता के मामले में टर्म इंश्‍योरेंस से काफी अलग है। यदि कोई भी व्‍यक्ति Endowment पॉलिसी लेता है तो उसे दो प्रकार के लाभ प्राप्‍त हो सकते हैं पहला बीमा का और दूसरा निवेश का। इस पॉलिसी को आपके द्वारा भरे गए प्रीमियम के अमाउंट को दो निश्चित भागो में बाट दिया जाता है और एक भाग को पहले से सुनिश्चित राशि में बीमित कर दिया जाता है। तो वहीं बचे हुए भाग को एसेट में मार्केट में निवेश कर दिया जाता है जैसे के इक्विटी और डेब्‍ट फंड।

यूनिट लिंक्‍ड इंश्‍योरेंस प्‍लान (ULIP)

यूनिट लिंक्‍ड इंश्‍योरेंस प्‍लान (ULIP)

इस बीमा पॉलिसी के तहत प्रीमियम की राशि को 2 भागों में बांट दिया जाता है। जिसमें से एक हिस्‍सा जीवन को सुरक्षित करने के लिए लगा दिया जाता है यानी कि एक हिस्‍से हो बीमित कर दिया जाता है जिससे हमारी लाइफ को कवर प्रदान हो सके।

संपूर्ण जीवन बीमा पॉलिसी

संपूर्ण जीवन बीमा पॉलिसी

इस पॉलिसी के नाम से ही प्रतीत हो रहा है कि इसमें पूरे जीवन का बीमा किया जाता है। इस बीमा में भी आपको दो लाभ प्राप्‍त होते हैं। पहला इंश्‍योरेंस और दूसरा निवेश का। इस बीमा योजना के तहत जब त‍क पॉलिसी होल्‍डर की मृत्‍यु नहीं हो जाती है तब तक का कवर कंपनी द्वारा दिया जाता है।

मनी बैक पॉलिसी

मनी बैक पॉलिसी

मनी बैक पॉलिसी एंडोमेंट प्लान का ही एक प्रकार है। इसके लिए, बीमा राशि का एक हिस्सा नियमित अंतराल पर चुकाया जाता है। इसमें भी समय-समय पर बोनस दिया जाता है। तो वहीं पॉलिसी के परिपक्‍व होने पर या पॉलिसी होल्‍डर की मृत्‍यु होने पर पॉलिसी होल्‍डर के नॉमिनी को दे दिया जाता है। 2018 के 5 बेहतरीन टर्म इंश्योरेंस प्लान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+