होम लोन यानि घर के लिए लिया जाने वाला ऋण, भारी ऋणों में से एक है। ऐसे में अगर उसे लेने वाले की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो बाकी का ऋण बैंक को कौन अदा करेगा या इसके लिए भारत सरकार के क्या नियम हैं? क्या कानूनी वारिस ही इस ऋण का भुगतान करने के लिए ह़कदार होगा या फिर कोई और। आइए जानते हैं कि होम लोन लेने वाले की मृत्यु हो जाने पर किसे ऋण का भुगतान करना होता है!
मृत्यु के बाद ऋण चुकाने का जिम्मेदार व्यक्ति
अगर आप घर बनाने के लिए ऋण ले रहे हैं और उसे चुकाने से पूर्व ही आपकी मृत्यु हो जाती है तो आपके वारिस को पूरे ऋण का भुगतान करना होगा। ऐसे में अगर आपने अपने वारिस के लिए कोई सम्पत्ति नहीं छोड़ी है तो वह काफी बड़ी मुश्किल में आ सकता है। ऐसे में ऋण सोच-समझ कर लें।
बीमार हो जाने की स्थिति में
मान लीजिए अगर ऋण लेने वाला व्यक्ति बीमार हो जाता है या किसी अन्य संकट में फंस जाता है जिसकी वजह से वह ऋण अदा करने में कुछ समय के लिए सक्षम नहीं है तो उसे उस बैंक या लोन देने वाली संस्था से बात करनी होगी और वहां की पॉलिसी के अनुसार ही हल निकालना होगा। कई बार लोन की ईएमआई को कम करवा दिया जाता है या समय को बढ़ा दिया जाता है।
ऋणकर्ता की मृत्यु हो जाने पर बैंक क्या करती है?
अगर ऋणकर्ता का सह-आवेदक होता है तो उसे समस्त ऋण को अदा करने की जिम्मेदारी स्वयं संभालनी होगी और बैंक को रिपोर्ट करना होगा कि आवेदक की मृत्यु हो चुकी है। साथ ही, इसे ध्यान में रखते हुए दो ऋण ईएमआई हो सकती हैं जो कि सह-आवेदक के लिए काफी सही रहेगा।
पूंजी के जब्त होने से पहले करें यह काम
आवेदक के नाम पर बीमा आदि होने पर उसकी राशि का क्लेम करने पर मिली राशि से ऋण का भुगतान करने की सलाह अक्सर बैंक द्वारा दी जाती है। इससे वारिस या सम्पत्तिधारक को आसानी रहती है। लेकिन देरी होने पर बैंक को रिपोर्ट करते रहना होता है वरना आपकी पूंजी जब्त भी हो सकती है। बैंक, सम्पत्ति की बिक्री करने में जल्दबाजी नहीं करती है लेकिन ऋणकर्ता के वारिस या सम्पत्तिधारक की ओर से प्रतिक्रिया न मिलने पर सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।
बैंक के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करके सही हल ढूंढा जा सकता है और कानूनी सलाह भी ली जा सकती है। कई बार बैंक मामले में पारदर्शिता होने पर नरमी बरत देती है।
मार्केट में विभिन्न प्रकार की बीमा नीतियां
आपकी मृत्यु हो जाती है या आपको कोई भयानक बीमारी हो जाती है जिसकी वजह से आपका ऋण चुका पाना असंभव है तो कई ऐसी बीमा पॉलिसी हैं जो दोनों ही स्थितियों के लिए ली जा सकती हैं। अधिकतर होम लोन देने से पहले बैंक आश्वस्त हो जाती हैं कि आपने अपना बीमा करवाया है या नहीं। साथ ही बीमा करवाने पर जोर भी देती हैं। कई बैंक, गृह ऋण, बीमा होने की स्थिति में ही देते हैं।
होम लोन पर बीमा
आप जब भी होम लोन लें, ध्यान रखें कि अपना बीमा ऐसा करवाएं जो कोई भी विषम स्थिति आने पर ज्यादा से ज्यादा कवरेज दे पाएं और आपके परिवार पर कोई बोझ न रहे। वैसे इन दिनों, कई लोन कम्पनियां, बुल-इन इंश्योरेंस प्रदान करती हैं जो किसी भी बदतर स्थिति के आने पर लोन लेने वाली की सुरक्षा करती हैं। इसीलिए, होम लोन लेने से पहले इन बातों को अवश्य ध्यान में रखना चाहिए।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications