जो वरिष्ठ नागरिक, अनिवासी भारतीय (एनआरआई) और विकलांग ग्राहक अपने आधार को सत्यापित करने में समस्याएं उठा रहे थे उनके लिए अच्छी खबर है। दूरसंचार ऑपरेटर ने एक ऐसे ऑनलाइन विकल्प का शुभारंभ किया है जो दूरसंचार विभाग (डीओटी) के निर्देशानुसार है। ऐसे ग्राहकों के लिए यह प्रक्रिया नो योर कस्टमर (केवाईसी) के विवरणों को सत्यापित करने के लिए है। हालांकि मोबाइल ऑपरेटर को 1 जनवरी से ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध कराया गया था। तो वहीं यह सुविधा देने वाले बीएसएनएल और एयरटेल पहली टेलीकॉम कंपनी होगी।
जो आधार सेंटर नहीं जा सकते उनके लिए है सुविधा
दूरसंचार विभाग ने सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को एक वैकल्पिक ऑनलाइन आधार सत्यापन प्रक्रिया प्रदान करने का निर्देश दिया था। जो कि वरिष्ठ नागरिकों, विकलांगों, एनआरआई और उन लोगों के लिए था जो कि आधार सेंटर नहीं जा सकते थे। मंत्रालय ने इस सुविधा के लिए जगह तय की थी क्योंकि इस श्रेणी के लोग शारीरिक रूप से अपने टीएसपी या उनके फिंगरप्रिंट्स देने में सक्षम नहीं हो पाते।
जिनके पास आधार नहीं है उनके लिए भी है सुविधा
ऑनलाइन सत्यापन सुविधा केवल उन लोगों के लिए है जो वरिष्ठ नागरिक हैं, शारीरिक रूप से विकलांग हैं, जिनकी उंगलियों के निशान मिट चुके हैं या जो एनआरआई हैं। इसके अलावा जिनके पास आधार नहीं है या उनके मोबाइल नंबर UIDAI पर आधार डिटेल के साथ पंजीकृत नहीं हैं उसके लिए यह सुविधा है। यदि आपके पास आधार है और यदि आपका मोबाइल नंबर यूआईडीएआई के साथ पंजीकृत है तो आप उपलब्ध आईवीआर विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
इसी निर्देश में, दूरसंचार विभाग ने आईवीआर-आधारित विकल्प प्रदान करने के लिए टीएसपी को अनिवार्य किया था, हालांकि इसके लिए यह आवश्यक होगा कि उपयोगकर्ता का मोबाइल नंबर यूआईडीएआई डाटा बेस में उसके आधार से जुड़ा हो।
एयरटेल यूजर्स के लिए
यहां पर एयरटेल यूजर्स को उनके KYC को आधार से अपडेट करने का ऑनलाइन तरीका बताएंगे-
ऐयरटेल के वेरिफिकेशन पेज पर जाइए
सबसे पहले एयरटेल मोबाइल आधार वेरिफिकेशन पेज पर जाइए और अपनी कैटेगरी सलेक्ट कीजिए। इसमें आपको सीनियर सिटिजन, फिजिकली हैंडीकैप और एनआरआई की कैटेगरी मिलेगी।
मोबाइल नंबर
कैटेगरी सलेक्ट करने के बाद आपके लिए अगला पेज खुलेगा जहां पर आपको मोबाइल डालना होगा। उसके बाद आपको यहां पर दिए गए ऑप्शन पर डिक्लेयर करना होगा टिक करके और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
ओटीपी
जैसे ही आप डिक्लेयर कर देंगे आपके मोबाइल पर 4 नंबर का ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी ऑप्शन में फिल करना होगा। जैसे ही आप ओटीपी फिल करते हैं और सबमिट बटन पर क्लिक करते हैं आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
इस फॉर्म में आपको अपनी सभी पर्सनल डिटेल जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और अपना जेंडर, आपका वर्तमान पता जैसी जरुरी चीजें बताना होगा। साथ ही आपको अपनी लेटेस्ट फोटो भी अपलोड करनी होगी।
फॉर्म सबमिट करने के बाद आपके स्क्रीन पर 8 अंकों का एक आईडी दिखेगी जिसकी वैद्यता 48 घंटे के लिए होगी। यह ट्रांजेक्शन आईडी आपको किसी ऐसे विश्वास पात्र व्यक्ति के साथ शेयर करना होगा जिसका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो।
अब इस व्यक्ति को इस ट्रांजेक्शन आईडी और सब्सक्राइबर का मोबाइल नंबर टीएसपी पोर्टल पर इंटर करना होगा।
मोबाइल नंबर और ट्रांजेक्शन आइडी वेरिफाई होने के बाद भरोसमंद व्यक्ति को अपना आधार नंबर दर्ज करने की जरुरत होगा। यह किन्हीं पांच विश्वसनीय सब्सक्राइबर्स को सहमति दे सकता है। इसके बाद टीएसपी यूआईडीएआई को आधार ओटीपी अनुरोध भेज देगा। इसके बाद
विश्वसनीय व्यक्ति को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।
यूआईडीएआई से ई-केवाईसी विवरण प्राप्त करने पर, टीएसपी, इस मामले में एयरटेल को एक ही ई-सीएफ़ में विवरण और ग्राहकों को एक पुष्टिकरण एसएमएस भेजना होगा साथ ही साथ विश्वासप्रद व्यक्ति द्वारा यह लिखा जाएगा- "प्रक्रिया पूरी हो गई है और हम यह पुष्टि करने के लिए 96 घंटे लेंगे यह देखने के लिए की मोबाइल नंबर को री-वेरिफाई तो नहीं करना है सभी डाक्यूमेंट्स जमा करने के बाद''।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications