नए साल में सरकार ने 1 जनवरी 2018 से आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करने की सुविधा प्रदान कर दी है। सरकार द्वारा प्रदान की गई सुविधा से अब आप घर बैठे अपने मोबाइल को आधार से लिंक कर सकते हैं। अब आपको यहां-वहां नहीं भटकना होगा। आगे आपको बताएंगे कि आप कैसे घर बैठे आधार को मोबाइल नंबर और सिम कार्ड से लिंक कर सकते हैं।
फालो करें यह प्रक्रिया
आधार नंबर को घर बैठे मोबाइल से जोड़ने के लिए मोबाइल से 14546 डायल करना होगा। फिर अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। नंबर दर्ज करने के बाद आपको वन टाइम पासवर्ड यानी की ओटीपी मिलेगा। ओटीपी डालने के बाद आपको नंबर घर बैठे वेरिफाई हो जाएगा। आपको बता दें कि मोबाइल नंबर के वेरीफिकेशन करने की अंमित तारीख 31 मार्च 2018 है।
एप या IVRS माध्यम से
सिम को आधार से लिंक करने के लिए कंपनियां इसके लिए एप जारी करेंगी। लोग अपनी-अपनी मोबाइल कंपनियों के एप डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से भी सिम को आधार से लिंक कराया जा सकेगा। इसके अलावा आईवीआरएस के माध्यम से भी सिम को आधार से लिंक कराया जा सकेगा। एप और आईवीआरएस माध्यम से लोग सीधे मोबाइल कंपनियों के सर्वर से जुडेंगे। सर्वर पर कंप्यूटराइज्ड तरीके से लोगों को अपना डिटेल देना होगा और सिम आधार से लिंक हो जाएगा।
बीमार लोगों के लिए सुविधा
एक और व्यवस्था है गंभीर रुप से बीमार विकलांग और वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा दी गई है कि वह मोबाइल कंपनियों से घर पर आकर सिम को आधार से लिंक कराने के लिए कह सकते हैं। इसमें मोबाइल कंपनियों का प्रतिनिधि बायोमैट्रिक मशीन लेकर ऐसे लोगों के घर जाएगा और प्रोसेस पूरा करेगा।
पुराना तरीका भी करेगा काम
इन नए तरीकों के अलावा पुराना तरीका पहले जैसे ही काम करेगा। जिसके अंतर्गत लोग संबंधित सिम की मोबाइल कंपनियों के ऑफिस या उनके मोबाइल स्टोर पर जाकर भी सिम को आधार से लिंक करा सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
