आप जानते हैं कि आपकी वाइफ हर कदम पर आपका साथ देती हैं फिर चाहे वो भावानात्मक रुप से हो या आर्थिक रुप से। सरकार महिलाओं को कई प्रकार से छूट प्रदान करती है जिसे शायद बहुत सारे लोग नहीं जानते हैं तो यहां पर हम आपको आपकी वाइफ के पीपीएफ खाते के बारे में बताएंगे जिसमें की आप 50 लाख तक रिटर्न पा सकते हैं।
इस तरह से मिलेगा रिटर्न
आप अपनी वाइफ का पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF)खाता खुलवा सकते हैं क्योंकि इसमें उन्हें गारंटीड रिटर्न मिलता है। आपकी वाइफ अपने अकाउंट में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकती हैं। 15 साल के बाद जब उनका पीपीएफ अकाउंट मैच्योर होगा तो उनके खाते में 50 लाख का फंड बन चुका होगा। इस तरह जरुरत पड़ने पर अपनी वाइफ से 50 लाख रुपए तक की मदद ले सकते हैं।
ऐसी होगी ब्याज दर
वर्तमान समय में PPF पर सालाना 7.8 प्रतिशत का रिटर्न मिल रहा है। इस हिसाब से अगर पीपीएफ अकाउंट में 15 साल तक हर साल 1.5 लाख रुपए जमा कराते हैं तो मौजूदा ब्याज दर पर कुल फंड 43 लाख रुपए का हो जाएगा। केंद्र सरकार पीपीएफ स्कीम पर ब्याज दर का हर तीन महीने में समीक्षा करती है। ऐसे में लंबी अवधि में पीपीएफ पर इंटरेस्ट रेट घट भी सकता है और बढ़ भी सकता है। ऐसे में आप 15 साल में पीपीएफ अकाउंट में लगभग 50 लाख का फंड बना सकते हैं। आपको बता दें कि इस अकाउंट में साल में 1.5 लाख रुपए से अधिक नहीं जमा किया जा सकता है।
एक व्यक्ति खोल सकता है एक ही अकाउंट
आपको बता दें की एक व्यक्ति एक ही पीपीएफ खाता खोल सकता है। हांलाकि, अपने बच्चे यानी नाबालिग के जगह पर आप अकाउंट खोल सकते हैं, लेकिन इसमें ज्वाइंट खाता नहीं खोला जा सकता है। इस खाते को चालू रखने के लिए आपको साल में न्यूनतम 500 रुपए और अधिकतम 1,50,000 रुपए जमा कर सकते हैं।
नाबालिग के लिए नियम
अगर बच्चे का नाबालिग खाता है तो उसके लिए साल में न्यूनतम 100 रुपए जमा करना जरुरी है। यदि आपने इस खाते में चालू वित्त वर्ष में न्यूनतम कंट्रीब्यूशन नहीं किया है तो आपको हर साल के हिसाब से 50 रुपए जुर्माना देना होगा।
टैक्स पर भी मिलेगी छूट
पीपीएफ का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें जमा की गई राशि पर मिलने वाली ब्याज टैक्स फ्री होती है। इतना ही नहीं उस पर मिलने वाली ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम तीनों ही टैक्स फ्री होती है। ऐसे में अगर आप इनकम टैक्स बचाने के लिए सेक्शन 80 सी के तहत पीपीएफ में निवेश करते हैं तो इस पर जमा रकम को अपने दस्तावेजों में शो करके टैक्स की छूट का भी लाभ ले सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
