EPFO मेंबर पोर्टल में UAN KYC कैसे अपडेट करें?

ईपीएफ (EPF) खाता धारकों के लिए UAN पोर्टल किसी वरदान से कम नहीं है। घर बैठे ही कर्मचारी अपने पीएफ खाते की रकम देख सकते हैं साथ ही पीएफ क्लेम करने के लिए UAN KYC अपडेट भी कर सकते हैं। UAN KYC अपडेट करने से आपको घर बैठे पीएफ क्लेम करने की सुविधा मिलती है। अगर आपने अब अपना UAN KYC अपडेट नहीं किया है तो यहां हम आपको उसे अपडेट करने में आपकी मदद करें।

लॉगिन करें

लॉगिन करें

UAN KYC अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले UAN पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। अगर आपने अब तक UAN पोर्टल पर खाता सक्रिय नहीं किया है तो आप ये काम तुरंत कर लीजिए।

UAN KYC अपडेट करें

UAN KYC अपडेट करें

लॉगिन करने के बाद आपको UAN पोर्टल पर बायीं तरफ तमाम विकल्प दिखेंगे। जिसमें होम, व्यू, मैनेज, अकाउंट और ऑनलाइन सर्विस का विकल्प दिख रहा होगा। अब आपको मैनेज के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

विवरण भरें

विवरण भरें

KYC के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने बैंक, पैन, आधार से जुड़ी तमाम सेवाओं का विवरण भरने का स्थान मिलेगा। अगर आपको बैंक का विवरण भरना है तो बैंक को पहले सलेक्ट करें फिर बैंक अकाउंट नंबर भरें फिर बैंक में दर्ज अपना नाम टाइप करें। इसके बाद बैंक का IFSC कोड टाइप करें। विवरण भरने के बाद सेव पर क्लि कर दें। यहां आपको हम ये बता दें कि जो विवरण आपने दिया है उसे संबंधित विभाग और आपके नियोक्ता (एम्प्लॉयर) द्वारा अप्रूव किया जाएगा।

आधार और पैन की डिटेल भी दर्ज करें

आधार और पैन की डिटेल भी दर्ज करें

इसी तरह आपके आधार और पैन कार्ड की डिटेल भी दर्ज कर सकते हैं। आधार की डिटेल दर्ज करने के बाद आपको कुछ दिन प्रतीक्षा करनी होगी। UIDAI द्वारा आपका आधार नंबर वैरिफाइड कर दिए जाने के बाद और एम्प्लॉयर की तरफ से आपका बैंक अकाउंट अप्रूव करने के बाद आप ऑनलाइ पीएफ क्लेम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UAN पोर्टल में लॉगिन कैसे करें

UAN पोर्टल में लॉगिन कैसे करें

अगर आपको अपने ईपीएफ (EPF) का बैलेंस पता करना है तो आपको इसकी जानकारी UAN पोर्टल के जरिए मिलेगी। इसके लिए आपको यूएएन पोर्टल पर सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके बाद ही आप अपने पीएफ की जानकारी घर बैठे पता कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर ईपीएफ बैलेंस पता करने के लिए UAN पोर्टल पर कैसे रजिस्ट्रेशन करें।

रजिस्ट्रेशन करें

रजिस्ट्रेशन करें

सबसे पहले आपको https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ इस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक खुल जाने के बाद आपको दायीं तरफ कुछ खाली बॉक्स दिख रहे होंगे जिसमें UAN और पासवर्ड दर्ज करने के लिए लिखा होगा। अगर आप पहली बार यूएएन पोर्टल पर आ रहे हैं तो आपको पीएफ बैलेंसे जानने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ लिंक खुल जाने पर दायीं तरफ नीचे एक्टिवेट UAN लिखा हुआ है जिस पर आपको क्लिक करना होगा (चित्र में देखें)।

जरूरी विवरण भरें

जरूरी विवरण भरें

इसके बाद आपको एक नई विंडो मिलेगी जिसमें आपको अपना यूएएन नंबर टाइप करना होगा। इसके अलावा आपको मेंबर आईडी, आधार आईडी या फिर पैन आई आदि नहीं टाइप करनी है। फिर आपको अपना नाम टाइप करना होगा, इसके बाद जन्मतिथि जिसे आप कैलेंडर के जरिए दर्ज कर सकते हैं फिर मोबाइल नंबर और इमेल आईडी। इस पूरी प्रक्रिया के बाद कैप्चे वर्ड्स टाइप करना होगा। कैप्चे वर्ड्स वैसे ही लिखें जैसे कि बॉक्स में लिखे गए हों। फिर आपको ऑथराइजेशन कोड मिलेगा जो कि आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर आएगा।

मोबाइल वैरिफिकेशन करें

मोबाइल वैरिफिकेशन करें

आपके मोबाइल पर ऑथराइजेशन कोड आएगा वह ओटीपी होगा, ये ओटीपी पहले से ही निर्धारित बॉक्स में दर्ज होगा आपको सिर्फ ओटीपी की आईडी नीचे के बॉक्स में टाइप करनी होगी। जैसे ही आप सही आईडी टाइप करेंगे आपका यूएन नंबर एक्टिवेट हो जाएगा और इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा जिसमें आपके यूएन नंबर का पासवर्ड रहेगा।

ऐसे भरें विवरण

ऐसे भरें विवरण

अब आपको फिर से एक बार यूएएन नंबर के होम पेज पर जाना होना जहां आपको दांयी तरफ दिख रहे बॉक्स में यूएएन नंबर के बॉक्स में 10 अंको का UAN नंबर दर्ज करना होगा। फिर आपको पासवर्ड टाइप करना होगा। पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए पहले ही भेज दिया गया था उसे ही टाइप करें। पासवर्ड जैसा है वैसा ही टाइप करें स्मॉल लेटर्स स्मॉल में और कैपिटल लेटर कैपिटल में। फिर कैप्शे वर्ड टाइप करके लॉगिन करें।

पासवर्ड बदलें

पासवर्ड बदलें

लॉगिन करने के बाद सबसे पहले अपना पासवर्ड बदलें। क्योंकि दिया गया पासवर्ड बहुत ही जटिल रहता है जिसे याद रखना आसान नहीं है। ऐसे में लॉगिन करने के बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा उसके बांयी तरफ अकाउंट सेटिंग का विकल्प दिया गया होगा वहां जाकर आप अपना पासवर्ड बदल सकते हैं।

UAN पासबुक देखें

UAN पासबुक देखें

पासवर्ड बदलने के बाद आपको दोबारा लॉगिन करना होगा, लॉगिन करने के बाद आप UAN कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, इसके अलावा व्यू में जाकर पासबुक देख सकते हैं। पासबुक देखने के लिए आपको https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login.jsp पर क्लिक करना होगा। आपको बता दें कि आप रजिस्ट्रेशन के तुरंत बाद पासबुक नहीं देख सकते इसके लिए आपको 4 दिन का वक्त लगेगा। इसलिए आप कुछ दिन के बाद पासबुक चेक करें।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+